NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / US नेवी बैंड ने गाया फिल्म 'स्वदेस' का गाना, शाहरुख खान हुए भावुक
    अगली खबर
    US नेवी बैंड ने गाया फिल्म 'स्वदेस' का गाना, शाहरुख खान हुए भावुक

    US नेवी बैंड ने गाया फिल्म 'स्वदेस' का गाना, शाहरुख खान हुए भावुक

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 30, 2021
    10:44 pm

    क्या है खबर?

    संगीत और कला को सरहदों में बांधकर नहीं रखा जा सकता। जानकारी सामने आ रही है कि US नेवी बैंड ने शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' का गाना गाया है।

    इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में US नेवी बैंड 'स्वदेस' का गाना 'ये देश है तेरा' गाते हुए दिख रहा है।

    शाहरुख ने इस वीडियो को रीट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अभिनेता इस वीडियो के गाने से काफी प्रभावित हुए हैं।

    जानकारी

    अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने शेयर किया वीडियो

    भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्ते को लेकर US नेवी हेडक्वार्टर में एक डिनर का कार्यक्रम रखा गया था। इसी दरमियान US नेवी बैंड ने यह गाना गया था।

    US नेवी बैंड ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के सामने अपना एक छोटा सा परफॉर्मेंस दिया था।

    इसके बाद तरनजीत ने US नेवी बैंड की इस परफॉर्मेंस को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। 'स्वदेश' फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।

    सोशल मीडिया

    शाहरुख ने सोशल मीडिया पर साझा किया फिल्म से जुड़ा अनुभव

    तरनजीत के ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेता शाहरुख भावुक नजर आए। शाहरुख ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'इसे शेयर करने के लिए सर आपका शुक्रिया। यह बहुत ही प्यारा है। पुरानी यादें ताजी हो गईं, जब इस फिल्म और गाने को बना रहा था।'

    उन्होंने फिल्म से जुड़ी टीम के प्रति आभार जताया है।

    तरनजीत ने वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था, 'यह दोस्ती का बंधन है जो कि कभी नहीं टूट सकता।'

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए शाहरुख का ट्विटर पोस्ट

    Thank u for sharing this sir. How lovely. Git all nostalgic about the time spent making this beautiful film and belief sung in the song. Thanx @AshGowariker @RonnieScrewvala @arrahman everyone who made it possible. https://t.co/rFRKcHTDCg

    — Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 29, 2021

    ट्विटर पोस्ट

    तरनजीत द्वारा शेयर किया गया वीडियो

    'ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता! This is a friendship bond that cannot be broken ever.' 🇮🇳🇺🇸

    US Navy singing a popular Hindi tune @USNavyCNO 's dinner last night! pic.twitter.com/hfzXsg0cAr

    — Taranjit Singh Sandhu (@SandhuTaranjitS) March 27, 2021

    जानकारी

    फिल्म 'स्वदेश' को मिले थे कई पुरस्कार

    फिल्म 'स्वदेश' के इस गाने को मूल रूप से एआर रहमान ने गाया था। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख के अपोजिट अभिनेत्री गायत्री जोशी दिखी थीं।

    इस फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे। इस फिल्म में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए उदित नारायण और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए महेश अने को पुरस्कार मिला था।

    शाहरुख फिल्म में मोहन भार्गव नाम के NRI की भूमिका में नजर आए थे।

    जानकारी

    ऐसी है फिल्म की कहानी

    मोहन USA में NASA के साथ काम करता है। वह नैनी कावेरी को अपने साथ अमेरिका ले जाने के लिए भारत आता है। नैनी मोहन के साथ अमरेका जाने से मना कर देती हैं। मोहन गांव में रहकर वहां की समस्याओं का हल खोजता है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख

    शाहरुख आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। शाहरुख को उनकी फिल्म 'पठान' में देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

    शाहरुख को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में भी एक कैमियो की भूमिका देखा जाएगा। शाहरुख अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखने वाले हैं।

    उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    अमेरिका

    अमेरिका: सगाई टूटने से नाराज़ युवक ने अस्पताल में की गोलीबारी, चार लोगों की मौत क्राइम समाचार
    पाकिस्तान को बड़ा झटका, अमेरिका ने 1.66 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई रोक पाकिस्तान समाचार
    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार भारत की खबरें
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर का 94 साल की उम्र में निधन दुनिया

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, फैंस से की दुआ करने की अपील मुंबई
    संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू करण जौहर
    बच्चे को जन्म देने के एक महीने बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री करीना कपूर सैफ अली खान
    प्रियंका को निर्देशक की बदसलूकी का जवाब नहीं देने का है अफसोस, इंटरव्यू में किया खुलासा सोशल मीडिया

    शाहरुख खान

    अब थाईलैंड में सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान की 'पठान' के लिए 20 करोड़ रुपये फीस लेंगे जॉन अब्राहम- रिपोर्ट दीपिका पादुकोण
    क्या इस फिल्म में फिर से साथ दिखेंगे सलमान और शाहरुख खान? बॉलीवुड समाचार
    मुंबई के मराठा मंदिर में फिर से दिखाई जाएगी शाहरुख-काजोल की 'DDLJ' बॉलीवुड समाचार

    सोशल मीडिया

    देव पटेल की हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' में नजर आएंगी अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला हॉलीवुड समाचार
    सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'राम सेतु' का सह-निर्माण करेगी अमेजन प्राइम वीडियो ट्विटर
    अक्षय 'जॉली एलएलबी 2' फेम डायरेक्टर सुभाष कपूर की आगामी फिल्म में करेंगे काम- रिपोर्ट मुंबई
    अपारशक्ति खुराना और पत्नी आकृति आहूजा पहली बार बनने वाले हैं माता-पिता बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025