क्या वाकई बोनी कपूर ने उर्वशी रौतेला को गतल ढंग से छुआ? अभिनेत्री ने दिया जवाब
क्या है खबर?
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बोनी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में बोनी और उर्वशी साथ दिख रहे हैं। वीडियो में उर्वशी और बोनी साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया में यह बोलकर बोनी को ट्रोल किया जा रहा है कि उर्वशी के लिए बोनी का टच सही नहीं था।
इस पर कई खबरें पब्लिश हुईं। ऐसी ही एक खबर पर उर्वशी ने नाराजगी जाहिर की है।
सोशल मीडिया
उर्वशी ने ट्वीट कर जताई नाराजगी
उर्वशी ने एक वीडियो पर रिपोर्ट कवरेज को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।
उर्वशी ने ट्वीट कर लिखा, 'इस तरह की न्यूज करके आप महिला सशक्तिकरण की बातें करते हैं। देश के एक सुप्रीम न्यूजपेपर में ये न्यूज है। अच्छा होगा आप गर्ल पॉवर की बातें ना ही करें।'
आगे उर्वशी ने लिखा, 'तुम लोगों को ये भी नहीं पता है कि महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है।'
जानकारी
उर्वशी ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
न्यूजपेपर ने उर्वशी और बोनी की तस्वीरों पर 'डोंट टच मी' लिखकर एक तस्वीर को चलाया था। इस तस्वीर पर उर्वशी रौतेला ने नाराजगी जाहिर की है और इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
ट्विटर पोस्ट
उर्वशी का ट्वीट
Presumably one of the India's 'SUPREME' newspaper and this is 'NEWS'!!??
— URVASHI RAUTELA (@UrvashiRautela) April 1, 2019
Please dont talk about GIRL POWER or WOMEN’S LIBERATION when YOU don't know how to RESPECT/HONOUR GIRLS. pic.twitter.com/QK2Xc2tuSB
टच
रिपोर्ट में कहा गया था ये
बता दें उर्वशी और बोनी, जयंतीलाल गडा के बेटे अक्षय गडा की शादी में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने पापराजी के लिए साथ पोज दिए थे। बोनी ने इसी दौरान उर्वशी की कमर पर हाथ थपथपाया और बाय बोलकर आगे बढ़ गए।
रिपोर्ट में कहा गया था कि बोनी ने उर्वशी को गलत ढंग से छुआ था जिसके बाद उर्वशी ने उन्हें अपनी कमर से हाथ हटाने के लिए कहा था।
उर्वशी
इन फिल्मोंं में कर चुकी हैं अभिनय
उर्वशी साल 2015 की मिस डीवा रह चुकी हैं। वह 2015 में मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधत्व भी कर चुकी हैं।
उन्होंने 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 'सनम रे' और 'ग्रैंड मस्ती' में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं।
उर्वशी ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है। उर्वशी आखिरी बार 'हेट स्टोरी 4' में बतौर लीड अभिनेत्री दिखाई दी थीं।
जानकारी
'पागलपंती' में कर रही हैं काम
इस समय उर्वशी अनीस बाजमी की 'पागलपंती' में काम कर रही हैं। उर्वशी के अलावा अनिल कपूर, जॉन अब्राह्म, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट भी फिल्म में अहम किरदारोंं में हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी।
प्रोजेक्ट्स
'पिंक' के तमिल रीमेक में बोनी कर रहे काम
वहीं, बोनी कपूर पत्नी श्रीदेवी के निधन के बाद अपने काम पर वापस फोकस कर रहे हैं।
उन्होंने हाल ही में साल 2018 की हिट फिल्म 'बधाई हो' के राइट्स खरीदे हैं। इस फिल्म को वह अब चार भाषाओं में रीमेक का प्लान कर रहे हैं।
'बधाई हो' को तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में बनाया जाएगा।
इसके अलावा बोनी, 'पिंक' का तमिल रीमेक कर रहे हैं। इसमें अजिथ कुमार, श्रद्धा श्रीनाथ और विद्या बालन नज़र आएंगी।