NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिलीज हुआ उर्वशी रौतेला का पहला इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो, साथ दिखे इजिप्ट के सुपरस्टार
    अगली खबर
    रिलीज हुआ उर्वशी रौतेला का पहला इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो, साथ दिखे इजिप्ट के सुपरस्टार

    रिलीज हुआ उर्वशी रौतेला का पहला इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो, साथ दिखे इजिप्ट के सुपरस्टार

    लेखन नेहा शर्मा
    May 13, 2021
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    उर्वशी रौतेला एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं।

    एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं और इस बार उन्हें सुर्खियों में लेकर आया है उनका पहला इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो 'वर्साचे बेबी', जिसने रिलीज होते ही धूम मचा दी है।

    उर्वशी के नए म्यूजिक वीडियो पर भी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसमें वह इजिप्ट के सुपरस्टार मोहमद रामादान के साथ नजर आ रही हैं।

    आइए जानते हैं कैसा है यह गाना।

    जानकारी

    ईद पर मिला फैंस को उर्वशी के म्यूजिक वीडियो का तोहफा

    उर्वशी ने कुछ दिन पहले ही अपने फैंस को बताया था कि वह उन्हें ईद के मौके पर अपने इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो का तोहफा देंगी।

    अब उन्होंने यह जानकारी दी है कि उनका गाना रिलीज हो गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

    उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ईद के खास मौके पर 'वर्साचे बेबी' रिलीज हो गया है।' वीडियो में उर्वशी इजिप्ट के जाने-माने सिंगर और एक्टर मोहमद रामादान के साथ रोमांस करती दिख रही हैं।

    बेसब्री

    रिलीज से पहले उर्वशी ने जाहिर किया था गाने को लेकर उत्साह

    गाने की रिलीज से पहले उर्वशी ने कहा था, "मैं आपके सामने यह गाना पेश करने के लिए उतावली हो रही हूं। मैं एक भारतीय हूं और मेरा मानना है कि मैं जो भी प्रोजेक्ट करूं, उसमें भारतीय संस्कृति की बानगी जरूर देखने को मिले।"

    उन्होंने कहा, "वर्साचे बेबी.. में भी आप बॉलीवुड की कई झलकियां देख पाएंगे। यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरे माता-पिता और दोस्त सभी इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"

    गर्व

    दुनिया का सबसे बड़ा और महंगा ब्रांड है वर्साचे- उर्वशी

    उर्वशी ने कहा, "इस तरह के इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना एक भारतीय के लिए बड़े ही सम्मान की बात है। 'वर्साचे बेबी' एक म्यूजिक एल्बम है। वर्साचे को दुनिया का सबसे बड़ा और महंगा ब्रांड माना जाता है और इस ब्रांड ने ही इस गाने को बैकअप दिया है।"

    उन्होंने कहा, "इस गाने में मैंने जितने भी कपड़े और गहने पहने हैं, वो वर्साचे ब्रांड के ही हैं। इसके अलावा गाने की शूटिंग भी वर्साचे हाउस में हुई थी।"

    लोकप्रियता

    उर्वशी का म्यूजिक वीडियो 'डूब गए..' भी हुआ सुपरहिट

    बता दें कि पिछले महीने उर्वशी का म्यूजिक वीडियो 'डूब गए..' रिलीज हुआ था, जिसमें वह गायक गुरु रंधावा के साथ नजर आई थीं। रिलीज होते ही उनका यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हो गया था।

    महज एक दिन के अंदर इस गाने को 3,32,00,000 व्यूज मिले थे।

    कुछ ही दिन पहले उर्वशी ने गुरु रंधावा के साथ वीडियो शेयर कर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था, 'डूब गए' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025