NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार
    उर्मिला मातोंडकर के पांच बेहतरीन किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार

    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 04, 2023
    08:28 am

    क्या है खबर?

    'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर 1990 के दशक की सबसे सफल बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं।

    उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार महज छह साल की उम्र में की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।

    हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम और मराठी फिल्में भी कीं।

    उर्मिला 4 फरवरी को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं।

    एक नजर डालते हैं फिल्मों में निभाए गए उनके पांच बेहतरीन किरदारों पर।

    #1

    रंगीला

    यही वो फिल्म है, जिसे करने के बाद उर्मिला का नाम 'रंगीला गर्ल' पड़ा। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी, जिसने उन्हें स्टार बनाया। फिल्म में उर्मिला के साथ आमिर खान और जैकी श्रॉफ थे।

    इसमें उर्मिला ने एक खुशमिजाज लड़की 'मिली' का किरदार निभाया। मिली बहुत महत्वकांक्षी है और एक अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखती है।

    इस फिल्म के लिए पहली बार उर्मिला को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन मिला। यह फिल्म MX प्लेयर पर है।

    #2

    जुदाई

    1997 में रिलीज हुई पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'जुदाई' से उर्मिला की लोकप्रियता घर-घर तक पहुंची। उन्होंने इसमें जान्हवी साहनी नाम की एक लड़की का किरदार निभाया, जो एक रईस घराने से ताल्लुक रखती है।

    एक अमीर और सुलझी हुई लड़की का किरदार उर्मिला ने इतनी शिद्दत से पर्दे पर उतारा कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं।

    यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

    #3

    भूत

    राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'भूत' 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यूं तो अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे, लेकिन उर्मिला ने अपनी धाकड़ अदाकारी से उनकी भी लाइमलाइट चुरा ली थी।

    इसमें उर्मिला का किरदार भूतों से प्रभावित औरत स्वाति का था, जिसमें उन्होंने अपने काम से सबसे ज्यादा समीक्षकों को प्रभावित किया। इसके लिए उर्मिला को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    यह फिल्म MX प्लेयर पर देखी जा सकती है।

    #4

    एक हसीना थी

    श्रीराम राघवन की यह फिल्म 2004 में दर्शकों के बीच आई थी। इस फिल्म में उर्मिला के साथ सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। उर्मिला ने इस फिल्म में प्रतिशोध में पागल हो रही एक लड़की सारिका वर्तक की भूमिका निभाई।

    सारिका को अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने में जेल होती है और जेल करवाने वाला सारिका का ही प्रेमी करण सिंह राठौर है, जिसका किरदार सैफ अली खान ने निभाया।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #5

    प्यार तूने क्या किया

    रजत मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें उर्मिला ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जो अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

    उन्होंने पागलपन की हद तक प्यार करने वाली लड़की रिया का किरदार निभाया और एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई।

    'प्यार तूने क्या किया' उर्मिला की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उर्मिला मातोंडकर
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान

    उर्मिला मातोंडकर

    उत्तर मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उर्मिला मातोंडकर, गोविंदा लड़े थे इसी सीट से चुनाव मुंबई
    लोकसभा चुनाव: चौथे चरण की 72 सीटों पर मतदान जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर बिहार
    हॉरर फिल्म के लुक पोस्टर में खौफनाक अंदाज में विक्की कौशल, जानें कब होगी रिलीज़ करण जौहर
    सलमान की इस फिल्म से मिलती है 'इंशाअल्लाह' की कहानी! जानें किस किरदार में होंगी आलिया बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    इब्राहिम खान की अभिनय में एंट्री, फरवरी से शुरू करेंगे अपनी पहली फिल्म की शूटिंग इब्राहिम अली खान
    कॉमेडी फिल्म 'द क्रू' में तब्बू, करीना और कृति के साथ दिखेंगे दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ
    जन्मदिन विशेष: बस स्टैंड पर चमकी थी जैकी श्रॉफ की तकदीर, जानिए अनसुनी बातें जैकी श्रॉफ

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: धर्मेंद्र को इन पांच फिल्मों ने बनाया हिंदी सिनेमा का 'हीमैन' धर्मेंद्र
    जन्मदिन विशेष: दीया मिर्जा और उनकी डेब्यू फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें दीया मिर्जा
    जन्मदिन विशेष: जानिए कैसे शुरू हुई थी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की प्रेम कहानी शत्रुघ्न सिन्हा
    दिलीप कुमार की 100वीं जयंती: सदाबहार फिल्में जिनके बिना मुश्किल है हिंदी सिनेमा की कल्पना दिलीप कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025