NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विक्की कौशल के करियर को 'उरी' से मिली थी उड़ान, अब उनकी इन फिल्मों का इंतजार
    अगली खबर
    विक्की कौशल के करियर को 'उरी' से मिली थी उड़ान, अब उनकी इन फिल्मों का इंतजार
    विक्की कौशल की आने वाली फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

    विक्की कौशल के करियर को 'उरी' से मिली थी उड़ान, अब उनकी इन फिल्मों का इंतजार

    लेखन नेहा शर्मा
    May 16, 2024
    11:49 am

    क्या है खबर?

    अपने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले विक्की कौशल की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में होती है। फिल्मी दुनिया में उनके लिए सफर आसान नहीं रहा।

    अपने हुनर और कड़ी मेहनत के दम पर विक्की ने खुद को दर्शकों के बीच स्थापित किया। यही वजह है कि आज वह हर बड़े निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद हैं।

    16 मई को उनके 36वें जन्मदिन के मौके पर आइए आपको उनकी आगामी फिल्मों के बारे में बताते हैं।

    शुरुआत

    2012 में रखा था इंडस्ट्री में कदम

    विक्की ने 2012 में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसमें वह सहायक निर्देशक थे। इसके बाद 2015 में वह 'मसान' में दिखे। इसमें उनके काम को सराहा गया। हालांकि, अभी तक उनकी सफलता की तलाश खत्म नहीं हुई थी।

    2019 उनके करियर के लिए 'मील का पत्थर' साबित हुआ। विक्की की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ब्लॉकबस्टर हुई, जिसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इस फिल्म ने विक्की को हीरो वाली श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया।

    #1

    'छावा'

    विक्की इन दिनों फिल्म 'छावा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में विक्की, छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे।

    इस फिल्म में संभाजी महाराज की वीरता, साहस, बलिदान और सैन्य रणनीतियों के अलावा पत्नी के साथ उनकी मार्मिक प्रेम कहानी भी पेश की जाएगी।

    फिल्म में रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी, वहीं फिल्म के निर्देशन की कमान लक्ष्मण उतेकर संभाल रहे हैं।

    #2

    'बैड न्यूज'

    विक्की जल्द ही तृप्ति डिमरी और पंजाबी गायक एमी विर्क के साथ फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आएंगे। पहली बार यह तिकड़ी पर्दे पर नजर आएगी।

    यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। जैसे इससे पहले अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की 'गुड न्यूज' थी। 'गुड न्यूज' के निर्माता ही 'बैड न्यूज' बना रहे हैं।

    आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    #3

    'लव एंड वॉर'

    विक्की की आने वाली चर्चित फिल्मों की बात हो और उनकी फिल्म 'लव एंड वॉर' का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इसके जरिए विक्की पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

    फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

    'लव एंड वॉर' 2025 की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्की कौशल
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    विक्की कौशल

    'डंकी रिव्यू': शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म में छाए विक्की कौशल  शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस पर 21वें दिन ऐसा रहा 'सैम बहादुर' का हाल, लाखों में सिमटी कमाई  सैम बहादुर
    विक्की कौशल ने 'सैम बहादुर' की सफलता के बाद दोगुनी की अपनी फीस- रिपोर्ट  बॉलीवुड समाचार
    अलविदा 2023: इस साल इन बायोपिक फिल्मों ने दी दस्तक, जानिए कैसा रहा हाल अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान के लिए चिंतित हुईं सोमी अली, बिश्नोई समाज से की यह खास अपील  सलमान खान
    करीना कपूर फंसी, किताब में 'बाइबल; शब्द इस्तेमाल करने पर हाई कोर्ट का नोटिस करीना कपूर
    आमिर अली के लिए बोल्ड सीन देना जरूरी नहीं, OTT की बढ़ती लोकप्रियता से खुश अभिनेता  हंसल मेहता
    स्वरा भास्कर ही नहीं, इस साल पहली बार 'मदर्स डे' मनाएंगी सिनेमा जगत की ये अभिनेत्रियां   इलियाना डिक्रूज

    जन्मदिन विशेष

    संजय लीला भंसाली हीरोइनों को खूबसूरती से पेश करने में माहिर, दे चुके ये सशक्त नायिकाएं संजय लीला भंसाली
    जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर हैंडसम लुक से चुराते हैं सबका दिल, जानिए उनकी फिटनेस का राज  शाहिद कपूर
    शाहिद कपूर के शानदार अभिनय से सजी हैं ये फिल्में, OTT पर उठाएं लुत्फ शाहिद कपूर
    टाइगर श्रॉफ की आने वाली एक्शन फिल्में, एक पर लगा है 250 करोड़ रुपये का दांव टाइगर श्रॉफ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025