NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: संजय दत्त की बड़ी फिल्में, जो जल्द आएंगी दर्शकों के बीच
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: संजय दत्त की बड़ी फिल्में, जो जल्द आएंगी दर्शकों के बीच
    संजय दत्त जल्द ही इन फिल्मों से मचाएंगे धमाल

    जन्मदिन विशेष: संजय दत्त की बड़ी फिल्में, जो जल्द आएंगी दर्शकों के बीच

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 29, 2023
    07:45 am

    क्या है खबर?

    संजय दत्त उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं, जो दर्शकों के जहन में हमेशा जिंदा रहेंगे।

    अपने पिता सुनील दत्त की फिल्म 'रेशमा और शेरा' से बतौर बाल कलाकार अपना सिनेमाई सफर शुरू करने वाले संजय ने नायक से लेकर खलनायक तक की भूमिका में जान फूंकी है।

    आज यानी 29 जुलाई को संजू बाबा अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए एक नजर उनकी आने वाली फिल्मों पर डालते हैं।

    #1

    'जवान'

    'जवान' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। इसके हीरो शाहरुख खान हैं। संजय भी इसका हिस्सा हैं। भले ही वह इसमें मेहमान भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन 'जवान' में उन्हें कुछ देर के लिए देखने के लिए भी प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।

    संजय किस भूमिका में होंगे, यह जानकारी सामने नहीं आई। वह साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म में दिखेंगे, उनके प्रशंसक यही सोचकर ही सातवें आसमान पर हैं।

    यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

    #2

    'द गुड महाराजा'

    'द गुड़ महाराजा' भी उनकी आने वाली चर्चित फिल्मों में शामिल है, जिसका बजट 400 करोड़ रुपये है। इसकी कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो दर्शकों को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पनपे हालात और उस समय भारत की स्थिति से वाकिफ कराएगी।

    फिल्म में संजय जामनगर के महाराजा जाम साहिब का किरदार निभा रहे हैं। विकाश वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल दर्शकों के बीच आएगी।

    अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

    #3

    'घुड़चढ़ी'

    यह फिल्म बिनॉय गांधी के निर्देशन में बनी है और भूषण कुमार इसके निर्माता हैं। खास बात यह है कि इसमें मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी, संजय की मां का किरदार निभाएंगी।

    मां-बेटे की इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और अब एक बार फिर दोनों पर्दे पर साथ में वापसी कर रहे हैं।

    एक और दिलचस्प बात है कि इसमें संजय की जोड़ी रवीना टंडन के साथ बनी है।

    यह फिल्म 29 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी।

    #4

    'लियो'

    सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'लियो' में भी संजय एक खास भूमिका निभा रहे हैं। पहले सुनने में आ रहा था कि वह इसमें खलनायक बने हैं और उन्हें विजय के साथ दो-दो हाथ करते देखा जाएगा।

    फिर खबर आई कि वह फिल्म में विजय के पिता की भूमिका में होंगे। अब असल में संजू क्या बनने जा रहे हैं, यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा।

    यह फिल्म 19 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी।

    #5

    'बाप'

    संजय 'बाप' नाम की भी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और सनी देओल नजर आएंगे।

    यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म का एक पोस्टर भी सामने आया था, जिसमें चारों गैंगस्टर के अवतार में नजर आ रहे थे।

    संजय फिल्म में बल्लू नाम के एक खलनायक की भूमिका में दिखेंगे।

    यह फिल्म विवेक चौहान के निर्देशन में बन रही है, जो इसी साल बड़े पर्दे पर आएगी।

    #6

    'KD: द डेविल'

    साउथ के जाने-माने कलाकार ध्रुव सरजा फिल्म 'KD: द डेविल ला रहे हैं, जिसमें संजय भी अहम भूमिका में हैं। इससे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी जुड़ी हैं।

    'KD- द डेविल' एक गैंगस्टर ड्रामा है, जो 1970 के दशक की कहानी दिखाने वाली है। इसका निर्देशन प्रेम कर रहे हैं।

    यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो मूल रूप से कन्नड़ में बन रही है, लेकिन कन्नड़ के साथ-साथ इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संजय दत्त
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल
    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु

    संजय दत्त

    'तुलसीदास जूनियर' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, संजय दत्त बोले- मैं प्रोड्यूसर को कभी माफ नहीं करूंगा बॉलीवुड समाचार
    'शमशेरा' की ओपनिंग फीकी, रणबीर की पिछली पांच फिल्मों ने ओपनिंग वीकेंड में कैसी की कमाई? बॉलीवुड समाचार
    कोई ऐक्शन तो कोई कॉमेडी, ये हैं संजय दत्त की आने वाली फिल्में बॉलीवुड समाचार
    खुद को कैसे इतना फिट रखते हैं संजय दत्त? जानिए उनकी फिटनेस का राज बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    वरुण ने किया 'बवाल' का बचाव, बोले- अंग्रेजी फिल्में देखते समय कहां जाती है संवेदनशीलता? वरुण धवन
    महेंद्र सिंह धोनी फिल्मों में करेंगे डेब्यू? पत्नी साक्षी ने कही यह बात महेंद्र सिंह धोनी
    टीवी अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी बनीं मां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म  टीवी जगत की खबरें
    मनोज बाजपेयी की 'साइलेंस' के सीक्वल का ऐलान, फिल्म की शूटिंग शुरू मनोज बाजपेयी

    आगामी फिल्में

    सूर्या और दिशा पाटनी की 'कंगुवा' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  सूर्या
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन- रिपोर्ट  अमिताभ बच्चन
    टाइगर श्रॉफ का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' रिलीज, जहरा खान ने दिया साथ  टाइगर श्रॉफ
    'बन टिक्की': सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहीं जीनत अमान, शबाना आजमी भी आएंगी नजर  जीनत अमान

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: एसएस राजामौली की 'मगधीरा' से स्टार बनीं काजल अग्रवाल, देखें उनकी ये बेहतरीन फिल्में काजल अग्रवाल
    जन्मदिन विशेष: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिबाकर बनर्जी की इन शानदार फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ बॉलीवुड समाचार
    जयंती विशेष: खलनायक बन पर्दे पर छा जाते थे अमरीश पुरी, ये हैं उनके बेहतरीन किरदार अमरीश पुरी
    जन्मदिन विशेष: करिश्मा कपूर इस उम्र में भी हैं फिट और खूबसूरत, जानिए इसका राज करिश्मा कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025