NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तारक मेहता' में काम कर चुके सुनील होलकर का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित
    अगली खबर
    'तारक मेहता' में काम कर चुके सुनील होलकर का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित
    सुनील होलकर का निधन

    'तारक मेहता' में काम कर चुके सुनील होलकर का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 14, 2023
    07:02 pm

    क्या है खबर?

    टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। छोटे पर्दे और रंगमंच कलाकार सुनील होलकर का मुंबई में निधन हो गया है। वह 40 वर्ष के थे।

    वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुके थे।

    सुनील कई दिन से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसके बाद मीडिया में खबर सामने आई।

    करियर

    इन धारावाहिकों में भी नजर आए थे सुनील

    सुनील करीब 12 साल तक रंगमंच से जुड़े रहे थे। टीवी इंडस्ट्री और रंगमंच के अलावा मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय थे।

    वह आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'गोष्ट एका पैठाणीची' में दिखाई दिए थे। उन्होंने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में भी काम किया।

    'तारक मेहता' के अलावा वह 'मोरया', 'मैडम सर', 'मिस्टर योगी' जैसे शो में काम कर चुके थे।

    उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत के उनके साथी गमगीन हैं।

    अंतिम संदेश

    आखिरी समय में चाहने वालों को धन्यवाद दे गए सुनील

    सुनील अपने पीछे अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स में एक चौंकाने वाली बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील को अपनी आने वाली मृत्यु का अंदाजा हो गया था। आखिरी समय में वह अपने सभी चाहने वालों को धन्यवाद देना चाहते थे और अपनी गलतियों की माफी मांगना चाहते थे।

    उन्होंने अपने दोस्त से अपनी ओर से यह संदेश वॉट्सऐप पर शेयर करने के लिए कहा था।

    तारक मेहता

    'तारक मेहता' के ये लोकप्रिय कलाकार भी कह गए अलविदा

    इससे पहले तारक मेहता परिवार से 'नट्टू काका' के निधन ने सबको स्तब्ध कर दिया था।

    शो में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक का अक्टूबर, 2021 में निधन हो गया था। वह 77 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे।

    साल 2018 में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद के निधन ने भी प्रशंसकों को हिला दिया था। कवि दिल का दौरा पड़ने से अचानक दुनिया को अलविदा कह गए थे।

    अन्य कलाकार

    इन कलाकारों के जाने से सूना हुआ टीवी जगत

    पिछले महीने युवा टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के निधन ने सभी को दुखी कर दिया। खासतौर पर उनके प्रशंसक उनके निधन से अब तक गमगीन हैं।

    बीते साल नवंबर में जानी-मानी टीवी कलाकार और होस्ट तबस्सुम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। तबस्सुम ने टीवी पर टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' होस्ट किया था। यह भारत का पहला टॉक शो था।

    पिछले साल राजू श्रीवास्तव के निधन ने भी लोगों को झकझोर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बिना शतक बना दिए 400 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: RCB ने क्वालीफायर-1 में PBKS को हराया, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह IPL 2025

    टीवी जगत की खबरें

    तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए आरोप, कहा- उसने मेरी बेटी को धोखा दिया आत्महत्या
    बिग बॉस 16: साजिद ने पूर्व प्रतिभागी अंकित गुप्ता के साथ फिल्म करने की जताई इच्छा साजिद खान
    तुनिषा आत्महत्या मामला: शीजान खान का बयान- श्रद्धा हत्याकांड के कारण हुआ था ब्रेकअप दिल्ली
    तुनिषा-शीजान के ब्रेकअप से लेकर अभिनेता की गिरफ्तारी तक, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ आत्महत्या

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनेंगी 'तारक मेहता...' की दयाबेन? मेकर्स ने किया अप्रोच टीवी शो
    'तारक मेहता उल्टा चश्मा' के आत्माराम भिड़े का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, खुद दी जानकारी इंस्टाग्राम
    'तारक मेहता...' के गोगी को मिली जान से मारने की धमकी, CCTV फुटेज आई सामने बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता…' बना 2020 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाला शो, बॉलीवुड को भी दी मात बॉलीवुड समाचार

    सेलिब्रिटी की मौत

    बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन बंगाली सिनेमा
    सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को CBI ने बताया दुर्घटना सुशांत सिंह राजपूत
    अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर निकली अफवाह, परिवार ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025