अभिनेत्री मायरा मिश्रा ने सुनाई खुशखबरी, शादी के डेढ़ साल बाद करेंगी पहले बच्चे का स्वागत
क्या है खबर?
एकता कपूर के टीवी शो 'भाग्यलक्ष्मी' की अभिनेत्री मायरा शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मैटरनिटी फोटोशूट का वीडियो साझा किया और बताया कि वह अपने डॉक्टर पति राजुल यादव के साथ पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। वीडियो में मायरा ने अपना बेबी बंप दिखाया और वह मां बनने के लिए काफी उत्साहित नजर आईं। उनकी पोस्ट पर रिद्धिमा पंडित, नीति टेलर और कनिका मान समेत सितारे और फैंस ने बधाई दी।
खुशखबरी
मायरा ने पति के साथ किया पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ झलकियां दिखाईं, जिसमें उन्हें पति राजुल के साथ रोमांटिक अंदाज में देखा गया।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कुछ राज इतने खूबसूरत होते हैं कि उन्हें छुपाना मुश्किल होता है... हमारा सबसे बड़ा रोमांच शुरू हो रहा है, और हमारा दिल पहले से कहीं ज्यादा खुशी से भरा है। सबसे छोटी धड़कन ने हमें मुस्कुराने की सबसे बड़ी वजह दी है। बेबी जूनियर जल्द ही आ रहा है...।'
शादी
2025 में मायरा और राजुल ने की थी शादी
मायरा और राजुल की पहली मुलाकात दिसंबर, 2022 में एक शादी के दौरान हुई थी।
चूकि राजुल दिल्ली में रहते थे और मायरा मुंबई में थीं, इसलिए लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप निभाने के बाद दोनों ने अप्रैल, 2023 में सगाई कर ली।
वहीं फरवरी, 2025 में दोनों ने शादी करके पति-पत्नी के रूप में जिंदगी का नया सफर शुरू किया।
काम की बात करें, तो मायरा को 'भाग्यलक्ष्मी' के अलावा, 'स्प्लिट्सविला', 'बहू बेगम' और 'इश्कबाज' जैसे शो में देखा जा चुका है।