Page Loader
रूपाली गांगुली से लेकर करण कुंद्रा तक, इन टीवी सितारों को जन्म से मिली रईसी 
जानिए चांदी की चम्मच लेकर जन्मे टीवी सितारों के बारे में

रूपाली गांगुली से लेकर करण कुंद्रा तक, इन टीवी सितारों को जन्म से मिली रईसी 

लेखन पलक
Jun 16, 2024
04:54 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड हो या टीवी जगत, सितारों को पहचान बनाने के लिए पापड़ बेलने पड़ते हैं। इसमें परिवार से ताने मिलना भी शामिल है। जहां ज्यादातर सितारों को संघर्ष करना पड़ता है, वहीं कुछ ऐसे हैं जो महज अपने शौक के लिए सिनेमा की दुनिया का रुख करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही टीवी सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो बड़े और अमीर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। ये सभी सिर्फ अपना शौक पूरा करने इंडस्ट्री में आए।

#1 और #2

पर्ल वी पुरी और मदालसा शर्मा

पर्ल वी पुरी, टीवी से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुके हैं। वह काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन शायद ही कोई यह जानता होगा कि वह अमीर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता आगरा के जाने-माने व्यवसायी हैं। स्टार प्लस के नंबर वन सीरियल 'अनुपमा' में काव्या बनकर नजर आ रहीं मदालसा शर्मा, अभिनेत्री शीला शर्मा की बेटी हैं। मदालसा ना केवल एक अमीर खानदार की बेटी हैं, बल्कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू भी हैं।

#3 और #4

मोहिना कुमारी सिंह और करण कुंद्रा

कई शो में काम कर चुकीं मोहिना कुमारी सिंह, मध्यप्रदेश के रीवा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल, मोहिना असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं। वह महाराज पुष्पराज सिंह जुदेव की बेटी हैं और उन्होंने अभिनय जगत में सिर्फ अपने शौक के चलते कदम रखा था। अभिनेता और होस्ट करण कुंद्रा भी खानदानी रईस हैं। करण के परिवार का पंजाब में रियल एस्टेट का काम है। अभिनेता खुद भी व्यवसाय करते हैं। उनका पंजाब में इंटरनेशनल कॉल सेंटर है।

#5 और #6

राम कपूर और कुशाल टंडन

टीवी की दुनिया सहित बॉलीवुड में भी काम कर चुके राम कपूर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह भी शौक के चलते इंडस्ट्री में आए। राम के पिता भारतीय विज्ञापन के शीर्ष दिग्गजों में से एक थे। उनका परिवार अमीर खानदानों में गिना जाता है। कुशाल टंडन, राजनेता के परिवार से आते हैं। उनका दादा लालजी टंडन राजनीति के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। इनता ही नहीं उनका परिवार उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े परिवाहन व्यवसाय का मालिक है।

#7

रूपाली गांगुली

'अनुपमा' ने रूपाली गांगुली को घर-घर में मशहूर किया है। इसने ना केवल उन्हें दर्शकों के दिलों में जगह दी है, बल्कि उनके करियर को जीवनदान भी दिया है। रूपाली के करोड़ों प्रशंसक हैं, लेकिन मुश्किल से कोई जानता होगा कि उनका जन्म रईस खानदान में हुआ था। उनके पिता अनिल गांगुली डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर थे। उनके भाई विजय गांगुली अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं। इतना ही नहीं उनके पति भी व्यवसायी हैं।