NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बीमारी के कारण काटना पड़ा 'जोधा अक्बर' के इस एक्टर का पैर, आर्थिक तंगी की मार
    मनोरंजन

    बीमारी के कारण काटना पड़ा 'जोधा अक्बर' के इस एक्टर का पैर, आर्थिक तंगी की मार

    बीमारी के कारण काटना पड़ा 'जोधा अक्बर' के इस एक्टर का पैर, आर्थिक तंगी की मार
    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 03, 2021, 04:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बीमारी के कारण काटना पड़ा 'जोधा अक्बर' के इस एक्टर का पैर, आर्थिक तंगी की मार
    बीमारी के कारण काटना पड़ा अभिनेता लोकेंद्र राजावत का पैर

    छोटे पर्दे के अभिनेता लोकेंद्र राजावत इन दिनों बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों उन्होंने खुलासा किया था कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और अब वह शारीरिक तौर पर मुश्किलों से घिर गए हैं। दरअसल, अभिनेता ने अपनी एक टांग गंवा दी है। डायबिटीज के चलते उन्हें अपना एक पैर कटवाना पड़ा है। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

    धीरे-धीरे शरीर में फैल गया इंफेक्शन

    ईटाइम्स से बात कर लोकेंद्र ने कहा, "इसकी शुरुआत तब हुई, जब मेरे दाहिने पैर में कॉर्न(कील) हुआ और मैंने उसे नदरअंदाज कर दिया। धीरे-धीरे वह इंफेक्शन बन गया, जो बोन मैरो तक जा पहुंचा और फिर पूरे शरीर मैं फैल गया। मुझे गैंगरीन हो गया।" लोकेंद्र ने कहा, "खुद की जान बचाने का एक रास्ता बचा था कि मैं अपनी टांग को घुटने तक कटवा दूं।" यह बोलते-बोलते लोकेंद्र का गला रुंध गया।

    10 साल पहले हुआ था डायबिटीज

    लोकेंद्र ने बताया, "मैं लॉकडाउन में खाली बैठा रहा और तनाव बढ़ता चला गया। आर्थिक स्थिति भी खराब थी। मेरी सर्जरी पांच घंटों तक चली। पछतावा है कि पहले ही ध्यान रख लेता तो यह नौबत नहीं आती।" उन्होंने बताया, "मुझे 10 साल पहले डायबिटीज हुआ था। काश मैं तभी से ध्यान रख लेता। हम कलाकारों का कोई तय समय नहीं होता है। बेवक्त खाने और काम से शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे डायबीटिज हो जाता है।"

    CINTAA की ओर से अभिनेता को मिली मदद

    लोकेंद्र ने बताया, "CINTAA ने आर्थिक रूप से भी मेरी मदद की है। तमाम कलाकार भी मुझे कॉल कर रहे हैं। मेरा हालचाल ले रहे हैं और मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं।" लोकेंद्र को उम्मीद है कि वह फिर दोनों पैरों पर खड़े हो पाएंगे। लोकेंद्र नकली टांग लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक्ट्रेस नुपुर अलंकार उनके लिए योग हीलर शंभू शरण झा के जरिए लेटर लेकर आई हैं। इसका सारा खर्च इस लेटर के जरिए पूरा किया जाएगा।

    जानिए कौन हैं लोकेंद्र राजावत

    काम के मोर्चे पर बात करें तो लोकेंद्र लंबे समय से छोटे पर्दे पर सक्रिय हैं। वह टीवी पर अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके हैं। 'जोधा अकबर' में उनके काम को खूब सराहना मिली। इसके अलावा वह 'ये हैं मोहब्बतें', 'CID', 'क्राइम पेट्रोल' और रणबीर कपूर की 'जग्गा जासूस' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। लोकेंद्र को मीजान जाफरी की फिल्म 'मलाल' में भी देखा गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मनोरंजन
    टीवी जगत की खबरें

    मनोरंजन

    देशभक्ति से भर देगा अजय देवगन की फिल्म 'भुज' का दूसरा ट्रेलर, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    शरण शर्मा की अगली फिल्म में कार्तिक को रिप्लेस करेंगे राजकुमार, जाह्नवी भी आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    क्या मास्टरमाइंड प्रोफेसर के बिना लूट को अंजाम देना होगा? देखिए 'मनी हाइस्ट 5' का ट्रेलर हॉलीवुड समाचार
    'हंगामा 2' के बाद मिजान जाफरी प्रियदर्शन की आगामी थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर मुंबई

    टीवी जगत की खबरें

    सिंगर नेहा भसीन बनीं 'बिग बॉस OTT' की पहली प्रतियोगी, देखिए प्रोमो मनोरंजन
    क्या शो 'सुपर डांसर 4' में नहीं होगी शिल्पा की वापसी? राज कुंद्रा
    क्या 'बिग बॉस 15' में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर? सुनील ग्रोवर
    नोरा फतेही बनीं चंद्रमुखी, करना चाहती हैं माधुरी की बायोपिक में काम माधुरी दीक्षित

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023