NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / तुनिषा शर्मा की मां दो बार अस्पताल में हुईं भर्ती, खा रहीं नींद की गोलियां
    मनोरंजन

    तुनिषा शर्मा की मां दो बार अस्पताल में हुईं भर्ती, खा रहीं नींद की गोलियां

    तुनिषा शर्मा की मां दो बार अस्पताल में हुईं भर्ती, खा रहीं नींद की गोलियां
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 07, 2023, 04:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तुनिषा शर्मा की मां दो बार अस्पताल में हुईं भर्ती, खा रहीं नींद की गोलियां
    तुनिषा के जाने के बाद बिगड़ती जा रही मां वनिता शर्मा की तबीयत

    अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या से सबसे ज्यादा तकलीफ उनकी मां वनिता को हुई। वह अपनी बेटी की मौत को अब भी सच नहीं मान पा रही हैं। वनिता अपनी बेटी के बेहद करीब थीं और जब से वह गई हैं, उनकी तबीयत खराब रहने लगी है। वनिता को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। बेटी के जाने का गम उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रहा है। तुनिषा के मामा पवन कुमार ने यह खुलासा किया।

    तुनिषा के मामा ने कही ये बात 

    ईटाइम्स से तुनिषा के मामा पवन शर्मा ने कहा, "मेरी बहन अब भी पूछती रहती है क्या सेट से घर आने के लिए तुनिषा निकल गई है? क्या पैकअप हो गया है? वह ठीक नहीं है। तनाव ज्यादा होने के कारण उसे दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया।" उन्होंने कहा, "पहली बार डॉक्टरों ने उसे एक दिन के बाद घर वापस भेजा, लेकिन घर आने के बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उसे फिर से भर्ती करना पड़ा।"

    "शीजान की जमानत की खबर ने किया दुखी"

    पवन ने कहा, "वनिता को हर रात दो नींद की गोलियां लेनी होती हैं। हम उसकी हालत को लेकर डरे हुए हैं। कल भी वह घर में ड्रिप पर थी। हम उसे फोन और टीवी से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं।" उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते थे कि शीजान खान की जमानत की खबर उसके पास पहुंचे, लेकिन किसी तरह उसने फोन उठा लिया और ये खबर पढ़ ली। इस खबर ने उसे और दुखी कर दिया है।"

    ..इसलिए मुंबई में नहीं रह रहीं वनिता

    पवन ने बताया, "हम वनिता को मुंबई में जाने से रोक रहे हैं, क्योंकि यहां उसे तुनिषा की यादें फिर सताने लगेंगी और उसकी स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी।" उन्होंने कहा, "अगर किसी भी कानूनी मामले में उसकी जरूरत होगी तो ही हम उसे यहां लेकर आएंगे। अभी वह हमारे बड़े भाई, उनकी पत्नी और तुनिषा के नाना के साथ चंडीगढ़ में रह रही है। इस दौरान आसपास के लोगों के साथ रहना बेहतर है।"

    तुनिषा को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी- पवन 

    पवन का कहना है कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है। जमानत उन्हें रोक नहीं सकती है। जब तक शीजान को दंडित नहीं किया जाता, वे लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक तुनिषा को न्याय नहीं मिलेगा, उनकी लड़ाई जारी रहेगी। 24 दिसबंर, 2022 को तुनिषा ने धारावाहिक 'अली बाबा' के सेट पर आत्महत्या की थी। वह शो में अपने सह-कलाकार शीजान के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, तुनिषा की मौत के 15 दिन पहले दोनों अलग हो गए थे।

    तुनिषा की मां की शिकायत पर हुई थी शीजान की गिरफ्तारी 

    तुनिषा की मां का दावा था कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया। उन्होंने शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। उनकी शिकायत पर 25 दिसंबर को शीजान की गिरफ्तारी हुई। हाल ही में वह जमानत पर जेल से रिहा हुए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    तुनिषा शर्मा
    आत्महत्या
    शीजान खान

    तुनिषा शर्मा

    शीजान खान की जेल से रिहा होने के बाद परिवार संग पहली तस्वीर सामने आई शीजान खान
    शीजान खान का छलका दर्द, बोले- अगर तुनिषा जिंदा होती तो मेरे लिए लड़ती शीजान खान
    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान खान को मिली जमानत, 69 दिन बाद हुए रिहा शीजान खान
    तुनिषा आत्महत्या मामला: शीजान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दाखिल की 524 पन्नों की चार्जशीट  शीजान खान

    आत्महत्या

    अमेरिकी अरबपति फाइनेंसर थॉमस ली ने 78 वर्ष की आयु में की आत्महत्या  अमेरिका
    तेलंगाना: मेडिकल छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, सीनियर पर लगा उत्पीड़न का आरोप तेलंगाना
    केरल: NIT छात्र ने की आत्महत्या, छात्रावास की छठी मंजिल से कूदकर जान दी  केरल
    मुंबई: युवक ने ऑनलाइन सर्च किए सुसाइड के तरीके, अमेरिकी एजंसी के अलर्ट से बचाया गया मुंबई

    शीजान खान

    'अलीबाबा' को मिली नई 'मरियम', तुनिषा शर्मा की जगह मनुल चुडसामा निभाएंगी किरदार तुनिषा शर्मा
    तुनिषा शर्मा डिप्रेशन में नहीं थीं, सह-कलाकार चंदन आंनद ने किया खुलासा तुनिषा शर्मा
    शीजान ने जमानत के लिए खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, 30 जनवरी को होगी सुनवाई तुनिषा शर्मा
    शीजान खान का कटा शो 'अलीबाबा' से पत्ता, अभिषेक निगम की हुई एंट्री टीवी शो

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023