'तुम मेरे हो' का ट्रेलर हुआ जारी, इश्क-धोखे और तबाही की कहानी लाए गुरमीत चौधरी
क्या है खबर?
गुरमीत चौधरी की आगामी फिल्म 'तुम मेरे हो' का आधिकारिक ट्रेलर जारी हो गया है। आशीष पांडा द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक एक्शन-ड्रामा है, जिसमें ईशा मालवीय मुख्य अभिनेत्री के रूप में दिखेंगी। इससे पहले, ईशा को 'उडारियां' और 'बिग बॉस 17' में देखा जा चुका है। अब वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का निर्माण रेवा क्रिएटिव हाउस और देबगुरु फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। गुरमीत की पत्नी देबिना बनर्जी और आरती एस इसकी निर्माता हैं।
ट्रेलर
पहला प्यार और धोखे की कहानी दिखाता है ट्रेलर
ट्रेलर आज के जमाने के प्यार, सिचुएशनशिप और कैजुअल अट्रैक्शन को दिखाता है। इसकी शुरुआत गुरमीत और ईशा के किरदारों से होती है।
दोनों के बीच एक गहरा और भावुक रिश्ता पनपता है, लेकिन जल्द यह प्यार एकतरफा होकर तबाही में बदल जाता है।अपने प्यार को वापस पाने के लिए अभिनेता कई खतरनाक एडवेंचर और एक्शन से सामना करता है।
फिल्म में आमिर खान की बहन निखत खान भी हैं। यह 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
#TumMereHo Trailer: #GurmeetChoudhary & #IshaMalviya headline this intense musical love story packed with romance, heartbreak, passion & action.
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) October 9, 2026
Few things you should definitely know about the film:
- Marks Gurmeet’s first venture as a producer and Isha’s big Bollywood debut.
-… pic.twitter.com/QVa5p5rAZI