
सिद्धार्थ से जबरदस्ती शादी करना चाहती हैं परिणीति, देखें 'जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर
क्या है खबर?
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद सोमवार को रिलीज़ कर दिया गया है।
रविवार को इसके पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया था जिसमें इसके ट्रेलर लॉन्च को लेकर जानकारी दी गई थी।
ट्रेलर रिलीज़ के बाद सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
ऐसे में आइये आपको बताते हैं 'जबरिया जोड़ी' के ट्रेलर के बारे में।
अभिनय
जबरदस्त अंदाज में सिद्धार्थ
फिल्म के ट्रेलर में शुरुआत में सिद्धार्थ दिखाई देते हैं। सिद्धार्थ बिहारी अवतार में दिख रहे हैं। वह बिहार के दूल्हों को किडनैप कर जबरदस्ती उनकी शादी करवा रहे हैं।
सिद्धार्थ एक बिहारी गुंडे के रूप में दिख रहे हैं।
पंजाबी होते हुए सिद्धार्थ ने अपनी भाषा में बिहारी लहजे को बखूबी उतारा है। ट्रेलर के अधिकांश भाग में सिद्धार्थ नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ मार-धाड़ भी करते हुए दिख रहे हैं।
ट्रेलर
परिणीति, सिद्धार्थ से करना चाहती हैं जबरिया शादी
इस ट्रेलर में परिणीति भी दबंग किरदार में ही दिखाई दे रही हैं। परिणीति के किरदार का नाम इसमें बबली है। इसकी कहानी पकड़वा विवाह पर आधारित है।
फिल्म में ट्विस्ट तब आएगा जब परिणीति को सिद्धार्थ से प्यार हो जाता है और वह उन्हें पाने की चाह में लग जाती हैं।
परिणीति, सिद्धार्थ से जबरिया शादी करने का निर्णय लेती है। इसके बाद क्या होगा यह तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा।
जानकारी
सिद्धार्थ अपने अभिनय से जीत रहे सबका दिल
इसके ट्रेलर में परणीति-सिद्धार्थ के अलावा अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और नीरज सूद भी दिखाई दे रहे हैं। हर कलाकार अपने किरदार में परफेक्ट नजर आ रहा है। लेकिन सिद्धार्थ हर एक पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म
'हंसी तो फंसी' में साथ नजर आ चुके हैं सिद्धार्थ-परिणीति
परिणीति और सिद्धार्थ की बात करें तो दोनों इसके पहले साल 2014 में आई फिल्म 'हंसी तो फंसी' में नजर आ चुके हैं।
इसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 'हंसी तो फंसी' एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा थी।
इसे विनी मैथ्यू ने डायरेक्ट किया था। इसको करण जौहर, अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में सिद्धार्थ एक बिजनेसमैन तो परिणीति, इंजीनियर के किरदार में थीं।
तारीख
2 अगस्त, 2019 को रिलीज़ होगी फिल्म
'जबरिया जोड़ी' की बात करें तो इसकी ज्यादातर शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई है। परिणीति इसमें पहले से अलग लुक में दिखेंगी।
इसको प्रशांत सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसे शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेष आर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बता दें कि फिल्म पहले 'सुपर 30' से एक दिन पहले रिलीज़ होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी रिलीज़ बदल दी गई। अब 'जबरिया जोड़ी' 2 अगस्त, 2019 तो रिलीज़ होगी।