NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिना हथियार 'भारत के ओसामा' को पकड़ने निकले अर्जुन, देखें 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का ट्रेलर
    अगली खबर
    बिना हथियार 'भारत के ओसामा' को पकड़ने निकले अर्जुन, देखें 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का ट्रेलर

    बिना हथियार 'भारत के ओसामा' को पकड़ने निकले अर्जुन, देखें 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का ट्रेलर

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    May 02, 2019
    03:21 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

    इन्हीं सब के बीच उनकी आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ हो गया है।

    ट्रेलर में अर्जुन इंटेस अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

    'इंडियाज मोस्ट वांटेड' एक संस्पेंस थ्रिलर है।

    ट्रेलर से पहले फिल्म के मकर्स द्वारा टीजर और पोस्टर ऑउट किया जा चुका है।

    शुरुआत

    ट्रेलर की शुरुआत में सुनाई देता है वॉयसओवर

    फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में एक वॉयस ओवर सुनाई देता है, 'हम आज तक ये नहीं पता कर पाए कि ये जो सीरियल ब्लास्ट हो रहे हैं उनके पीछे किसका हाथ है।'

    इसके तुरंत बाद एक ब्लास्ट होता है फिर एक और आवाज सुनाई देती है। जिसमें सुनाई देता है कि 'ये एक जंग है, इस जंग में कुछ भी हो, चाहे मरेंगे या मारेंगे। मिलेगी तो जन्नत ही।'

    कहानी

    बिना हथियार के 'इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड' को ढूंढने निकल पड़े अर्जुन

    फिल्म में अर्जुन एक जासूस के किरदार में हैं जिसका नाम प्रभात है। इसकी कहानी देश के एक खूंखार आतंकवादी को खोजने के इर्द गिर्द घूमती है।

    इस आतंकवादी को ढूंढने खोजने की जिम्मेदारी अर्जुन अपने कंधों पर लेते हैं और पांच लोगों की टीम के साथ जान हथेली पर लेकर 'इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड' को खोजने निकल पड़ते हैं।

    सबसे बड़ी बात यह टीम बिना हथियारों के निकलती है।

    जानकारी

    ट्रेलर के अंत में सस्पेंस

    ट्रेलर के आखिर में सस्पेंस दिखाया गया है कि पांच में से एक गायब हो जाता है। ट्रेलर को यहां पर सस्पेंस के साथ खत्म किया गया है कि ओसामा कैसे पकड़ा जाएगा ये फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

    घटना

    क्या है फिल्म की कहानी

    बता दें कि 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की कहानी पांच लोगों की है, जो भारत के ओसामा को पकड़ने के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं।

    फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है।

    फिल्म में भारत के सबसे खतरनाक आतंकी को पकड़ने की कहानी है और वह भी बिना एक गोली चलाए।

    फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। राजकुमार इसके पहले 'आमिर', 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'रेड' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।

    तारीख

    इसी महीने रिलीज़ होगी फिल्म

    'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को फॉक्स स्टार स्टूडियोज, राज कुमार और मायरा कर्ण ने प्रोड्यूस किया है।

    फिल्म में अर्जुन के अलावा राजेश शर्मा, अमृता पुरी, प्रशांत और शांतिलाल मुखर्जी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

    फिल्म 24 मई, 2019 को रिलीज़ होगी।

    बता दें कि अर्जुन, 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के अलावा परिणीति चोपड़ा के साथ 'संदीप और पिंकी फरार', और आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' में नज़र आने वाले हैं।

    'पानीपत' में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी हैं

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    'पानीपत' के लुक में अर्जुन

    Monday, Shoulders day !!! @shivohamofficial killing me every bloody day !!! Gotta keep at it... #mondaymotivation #shouldersmaketheman #panipatprep #trainingday

    A post shared by arjunkapoor on Feb 10, 2019 at 10:42pm PST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अर्जुन कपूर

    ताज़ा खबरें

    हुंडई हाइब्रिड पावरट्रेन पर कर रही काम, 26 मॉडल लॉन्च की भी योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के लिए पेश किया नया लॉन्चर कमांड पैलेट, जानिए क्या हाेगा फायदा  माइक्रोसॉफ्ट
    ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के 2 सदस्य मुंबई से गिरफ्तार, दो साल से थे फरार राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    'केसरी 2' का ट्रेलर तेलुगू भाषा में हुआ रिलीज, क्या बदल जाएगा बॉक्स ऑफिस का गणित?  अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    'द कपिल शर्मा' में साथ देखने को मिलेगी कपिल और 'गुत्थी' की जोड़ी! जानें कब सुनील ग्रोवर
    बिना शादी प्रेग्नेंट हो गईं अर्जुन की गर्लफ्रेंड, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस हॉलीवुड फिल्म का बनने जा रहा है हिंदी रीमेक, लीड रोल में दिखेंगी परिणीति चोपड़ा हॉलीवुड समाचार
    'कुली नंबर 1' के रीमेक की हीरोइन हो गई फाइनल, अगस्त से शूरू होगी शूटिंग मनोरंजन

    मनोरंजन

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में यह अभिनेत्री होगी नई दयाबेन! बॉलीवुड समाचार
    रिलीज़ से एक दिन पहले ही ऑनलाइन लीक हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम' हॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर ने माना जिंदगी में स्पेशल हैं मलाइका अरोड़ा, शादी पर कहा ये बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर ने बताया, विक्की और कार्तिक में से किसे करना चाहती हैं किस बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन कपूर

    करीना के साथ मलाइका ने शेयर की तस्वीर, दे रहीं हैं महिलाओं के लिए संदेश बॉलीवुड समाचार
    लैक्मे फैशन वीक में करीना, रणवीर, कंगना सहित कई सितारों ने बिखेरे जलवे, देखें तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    #MondayMotivation: देखें अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के मोटिवेशनल पोस्ट अक्षय कुमार
    अर्जुन कपूर की बहन को पसंद हैं मलाइका अरोड़ा, भाई के सामने ही खोला राज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025