NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिहारी अंदाज में बच्चों को 'गुरु मंत्र' दे रहे ऋतिक, देखें फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर
    बिहारी अंदाज में बच्चों को 'गुरु मंत्र' दे रहे ऋतिक, देखें फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर
    मनोरंजन

    बिहारी अंदाज में बच्चों को 'गुरु मंत्र' दे रहे ऋतिक, देखें फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    June 04, 2019 | 06:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिहारी अंदाज में बच्चों को 'गुरु मंत्र' दे रहे ऋतिक, देखें फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर

    लंबे इंतजार के बाद ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज़ कर दिया है। इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके पहले इसके टीज़र को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'सुपर 30' के ट्रेलर में ऋतिक एकदम अलग अंदाज में दिखाए दे रहे हैं। इसे देखकर समझ आ रहा है कि ऋतिक के लिए यह रोल काफी चैलेंजिग रहा है।

    वॉयसओवर से शुरू होता है फिल्म का ट्रेलर

    ट्रेलर की शुरुआत एक वायसओवर के साथ होती है जिसमें एक सवाल सुनाई देता है। वायसओवर में सुनाई देता है, "जी हां इंड‍िया से, थर्ड वर्ल्ड कंट्री। चीप लेबर का देश। फिर हम सोचते हैं पेप‍स‍िको का वर्ल्डवाइड हेड कौन है, यूनील‍िवर कौन चला रहा है, कौन चला रहा है वोडाफोन, मास्टरकार्ड और डच बैंक कौन चला रहा है। अगर किसी को नहीं पता तो गूगल कर लीज‍िए। वैसे गूगल का हेड भी है एक इंड‍ियन है।"

    बिहारी अंदाज और लुक से लोगों को ऋतिक कर रहे हैं प्रभावित

    बिहारी अंदाज और लुक से लोगों को ऋतिक कर रहे हैं प्रभावित

    वायसओवर के बाद एंट्री होती है ऋतिक की। अपने पहले सीन में ऋतिक एक छात्र से सवाल करते दिख रहे हैं कि क्या बनना चाहते हो? इसके जवाब में बच्चा कहता है कंप्यूटर इंजीनियर। ऋतिक, आनंद कुमार के किरदार में दर्शकों को प्रभावित करते दिख रहे हैं। उनके लुक से लेकर बिहारी लहजा काफी सरप्राइज कर रहा है। पूरे ट्रेलर में वह बच्चों को पढ़ाते हुए, उन्हें मोटीवेट करते हुए दिख रहे हैं।

    पूरे ट्रेलर में कहीं भी नहीं दिखी मृणाल की झलक

    पूरे ट्रेलर में कहीं भी मृणाल ठाकुर की झलक नहीं दिखाई दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में मृणाल, ऋतिक की लव- इंटरेस्ट के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। मृणाल ने 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    कौन हैं आनंद कुमार?

    'सुपर 30' की बात करें तो इसकी कहानी पटना के मैथमेटिशियन आनंद कुमार और उनके स्टूडेंट्स की जर्नी पर बनी है। आनंद कुमार एक ऐसी शख्स‍ियत हैं, ज‍िन्होंने गरीब और पिछड़े वर्ग के स्टूडेंट्स को IIT की परीक्षा पास करने योग्य बनाया। उनकी संस्था सुपर 30 ने र‍िकॉर्ड बनाया है। साल 2002 में आनंद ने सुपर 30 की नींव रखीं। 15 साल में अब तक उनकी संस्था से 400 से ज्यादा बच्चे IIT में पहुंच चुके हैं।

    विकास बहल ने फिल्म को किया है डायरेक्ट

    फिल्म 'सुपर 30' को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। फैंटम फिल्म्स के बैनर तले ये फिल्म बनाई गई है। इसमें ऋतिक-मृणाल के अलावा पंकज त्रिपाठी और नंदीश सिंह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

    इन विवादों में फंसी थी फिल्म

    बता दें कि ऋतिक की ये फिल्म काफी लंबे समय बाद रिलीज़ हो रही है। डायरेक्टर विकास पर लगे #MeToo आरोपों की वजह से फिल्म रुक गई थी। रिलायंस की आंतरिक जांच के बाद विकास को क्लीनचिट मिली और अब उन्हें फिल्म में बतौर निर्देशक क्रेडिट दिया जा रहा है। वहीं, पहले फिल्म की रिलीज़ डेट कंगना की 'पंगा' के साथ क्लैश हो रही थी, जिसके बाद इसकी रिलीज़ डेट खिसका दी गई है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज़ होगी।

    दो साल बाद ऋतिक की बड़े पर्दे पर वापसी

    ऋतिक, लगभग दो साल बाद किसी 'सुपर 30' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह आखिरी बार साल 2017 में आई 'काबिल' में नजर आए थे। इसमें उनके अपोजिट यामी गौतम थीं। 'काबिल' हाल ही में चीन में रिलीज़ की गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    कंगना रनौत
    ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड समाचार

    सुष्मिता सेन ने अपनी जिंदगी को लेकर किए कईं दिलचस्प खुलासे, जानें मनोरंजन
    क्या कभी शादी नहीं करेंगे सलमान खान? अभिनेता का यह बयान कर रहा साफ इशारा सुनील ग्रोवर
    खुद को भारत की प्रधानमंत्री और निक को अमेरिकी राष्ट्रपति बनते देखना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड समाचार
    कभी 90 किलो की थीं सोनाक्षी, कड़ी मेहनत से कम किया वजन, जानें फ़िटनेस का राज स्वास्थ्य

    मनोरंजन

    बॉलीवुड की इन चार पुरानी रोमांटिक फिल्मों को देखकर भर आएँगी आपकी आँखें बॉलीवुड समाचार
    'भारत' की टिकट के दाम न बढ़ाने के सलमान के फ़ैसले के बाद भी टिकट महँगे भारत की खबरें
    वीडियो गेम पर बनी हॉलीवुड की पाँच फिल्में जो हुईं बुरी तरह फ़्लॉप हॉलीवुड समाचार
    अलादीन के प्रशंसक हैं, तो जान लें उसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत

    जयललिता की बायोपिक में ये मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री निभा सकती है लीड रोल! बॉलीवुड समाचार
    नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख-कंगना समेत मौजूद रहेंगी ये बॉलीवुड हस्तियां! करण जौहर
    कंगना रनौत से बॉक्स ऑफिस पर 'पंगा' लेगें वरुण धवन! बॉलीवुड समाचार
    दीपिका, प्रियंका के बाद जल्द ही ये अभिनेत्री भी करने जा रही शादी! बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन

    यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुक्त हुए विकास, ऋतिक की 'सुपर 30' के बने रहेंगे डायरेक्टर बॉलीवुड समाचार
    टाइगर-ऋतिक की फिल्म के सेट पर दिखे दो 'आतंकवादी', पुलिस आई तो पता चली हकीकत बॉलीवुड समाचार
    खुद को 'गरीबों का ऋतिक रोशन' मानते हैं टाइगर श्रॉफ, जानिए क्यों बॉलीवुड समाचार
    'सुपर 30' की रिलीज़ टलने के बाद कंगना ने फिर ऋतिक पर साधा निशाना, कहा ये बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023