NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें
    अभिषेक बच्चन की बेहतरीन फिल्में

    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 05, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में दो दशक का समय बिता चुके हैं। वैसे तो फिल्म जगत से उनका बचपन से नाता है क्योंकि वह बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे है।

    अभिषेक बॉलीवुड में अपने पिता के साथ तुलना का अतिरिक्त भार लेकर आए थे।

    उन्होंने पर्दे पर कई शानदार किरदार निभाए हैं।

    5 फरवरी को अभिषेक अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए, नजर डालते हैं अभिषेक की टॉप IMDb रेटिंग वाली फिल्मों पर।

    #1

    लूडो

    'लूडो' अभिषेक की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

    यह मल्टीस्टारर क्राइम ड्रामा फिल्म 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

    फिल्म में अभिषेक ने एक गैंगस्टर बिट्टू का किरदार निभाया था।

    अनुराग बासु की इस मल्टीस्टारर फिल्म में अभिषेक के साथ पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, सान्य मल्होत्रा और फातिमा सना शेख जैसे सितारे नजर आए थे।

    कोरोना काल में आई इस फिल्म को काफी सराहा गया था। फिल्म को IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है।

    #2

    दसवीं

    अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' 7 अप्रैल, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

    तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ निम्रत कौर और यामी गौतम भी नजर आई थीं।

    फिल्म में अभिषेक ने जेल में बंद एक नेता की भूमिका निभाई थी, जो जेल में रहते हुए दसवीं की पढ़ाई पूरी करने की सोचता है।

    इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। फिल्म को IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है।

    #3

    पा

    इस फिल्म का किरदार ऑरो, प्रोजेरिया नाम की बीमारी से पीड़ित है। यह दुर्लभ बीमारी है, जिसमें बच्चे का शारीरिक विकास तेजी से होता है। वह अपनी उम्र से पांच गुना ज्यादा बड़ा नजर आता है।

    'पा' में ऑरो का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था, जबकि ऑरो के पिता के किरदार में अभिषेक बच्चन नजर आए थे।

    आर बाल्की की इस फिल्म को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को आप MX प्लेयर पर देख सकते हैं।

    #4

    मनमर्जियां

    अनुराग कश्यप की यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। लव ट्रायंगल पर आधारित इस फिल्म में अभिषेक के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल नजर आए थे।

    फिल्म में रूमी (तापसी) और विकी (विक्की) एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि, विकी हमेशा ही कमिटमेंट से भागता है। तंग आकर रूमी रॉबी (अभिषेक) से अरेंज मैरेज कर लेती है।

    फिल्म को IMDb पर 6.9 रेटिंग मिली है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #5

    दिल्ली 6

    राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म 2009 में आई थी।

    फिल्म में अभिषेक एक NRI के किरदार में थे, जो अपनी दादी की इच्छा पूरी करने के लिए भारत आता है। यहां के तौर-तरीके, रीति-रिवाज के बीच ढलने की खूबसूरत कहानी है यह फिल्म।

    फिल्म में सोनम कपूर का किरदार बिट्टू और गाना 'मसक्कली' भी खूब लोकप्रिय हुआ था।

    इस फिल्म की IMDb पर 6.1 रेटिंग है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अभिषेक ने 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके उन्होंने 'गुरु', 'सरकार', 'दोस्ताना', 'धूम' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। 2007 में उन्होंने ऐश्वर्या राय से शादी रचाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अभिषेक बच्चन
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अभिषेक बच्चन

    सर्जरी होते ही काम पर लौटे अभिषेक बच्चन, बोले- मर्द को दर्द नहीं होता चेन्नई
    क्या इस तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में अभिषेक के साथ नजर आएंगे मीजान जाफरी? बॉलीवुड समाचार
    जॉन अब्राहम की फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' की हिन्दी रीमेक से बाहर हुए अभिषेक बच्चन बॉलीवुड समाचार
    क्या इस सुपरहिट मलयालम फिल्म के हिंदी रीमेक में अर्जुन ने ली अभिषेक की जगह? अर्जुन कपूर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: दीया मिर्जा और उनकी डेब्यू फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें दीया मिर्जा
    जन्मदिन विशेष: जानिए कैसे शुरू हुई थी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की प्रेम कहानी शत्रुघ्न सिन्हा
    दिलीप कुमार की 100वीं जयंती: सदाबहार फिल्में जिनके बिना मुश्किल है हिंदी सिनेमा की कल्पना दिलीप कुमार
    जन्मदिन विशेष: पैसे मांगे तो निर्माता ने निकाला बाहर, वो घटना जिसने रजनीकांत को बनाया सुपरस्टार रजनीकांत

    बॉलीवुड समाचार

    'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण से सामंथा रुथ प्रभु का फर्स्ट लुक जारी  सामंथा रुथ प्रभु
    कियारा-सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां शुरू, मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी अभिनेत्री कियारा आडवाणी
    नेटफ्लिक्स 'द रोमांटिक्स' के जरिए देगा यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि, जारी किया ट्रेलर नेटफ्लिक्स
    फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा ने जैकेट से छिपाया चेहरा, वीडियो वायरल अमृता अरोड़ा

    अमिताभ बच्चन

    कविता चावला बनीं KBC 14 की पहली करोड़पति, 12वीं तक की है पढ़ाई टीवी शो
    अमिताभ बच्चन डिस्कवरी के शो में सुनाएंगे भारत की गौरव गाथा, आएगा नया शो OTT प्लेटफॉर्म
    सिनेमाघरों में दिखेंगी अमिताभ बच्चन की यादगार फिल्में, PVR आयोजित करेगा खास फिल्म फेस्टिवल बॉलीवुड समाचार
    रिलीज के पहले दिन 150 रुपये में मिलेंगे 'गुडबाय' के टिकट, मेकर्स ने की घोषणा नीना गुप्ता
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025