NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर की टॉप रेटिंग वाली फिल्में, OTT पर उठा सकते हैं लुत्फ 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर की टॉप रेटिंग वाली फिल्में, OTT पर उठा सकते हैं लुत्फ 
    OTT पर मौजूद शाहिद की टॉप फिल्में

    जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर की टॉप रेटिंग वाली फिल्में, OTT पर उठा सकते हैं लुत्फ 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 25, 2023
    07:34 am

    क्या है खबर?

    शाहिद कपूर आज के दौर के बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार हैं।

    करीब दो दशक लंबे करियर में शाहिद ने कई तरह के किरदार निभाए हैं।

    चॉकलेट बॉय की इमेज के साथ फिल्म जगत में आए शाहिद ने एक से बढ़कर एक थ्रिलर किरदार भी निभाए हैं।

    25 फरवरी को शाहिद अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए, नजर डालते हैं OTT पर मौजूद शाहिद की टॉप रेटेड फिल्मों पर।

    #1

    हैदर

    2014 में आई फिल्म 'हैदर' शाहिद की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है।

    विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म विलियम शेक्सपीयर के उपन्यास 'हैमलेट' पर आधारित है।

    विशाल ने यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनाई थी।

    फिल्म में शाहिद एक ऐसे बेटे का किरदार निभाते हैं जिसका पिता गुम है।

    इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8.0 है। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर मौजूद है।

    #2

    जब वी मेट

    'जब वी मेट' शाहिद के करियर की ही नहीं, बॉलीवुड की श्रेष्ठ रोमांटिक फिल्मों में से एक है। फिल्म में उनकी जोड़ी करीना कपूर के साथ नजर आई थी।

    फिल्म में शाहिद का किरदार एक अमीर बिजनसमैन का है, जो कई परेशानियों से जूझ रहा है।

    उसकी मुलाकात ट्रेन में गीत (करीना) से होती है। गीत के साथ यह सफर उसे जीने का नया नजरिया देता है।

    7.9 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #3

    उड़ता पंजाब

    2016 में आई 'उड़ता पंजाब' पर पंजाब की छवि खराब करने को लेकर काफी विवाद हुआ था। यह फिल्म पंजाब में फैले ड्रग के व्यापार पर आधारित थी।

    इस फिल्म में शाहिद नशे में लिप्त एक रॉकस्टार के किरदार में थे। फिल्म में शाहिद के साथ, दिलजीत दोसांझ, आलिया भट्ट और करीना भी नजर आई थीं।

    इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.7 है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #4

    कमीने

    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' 2009 में आई थी।

    फिल्म में शाहिद और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने उस साल कई पुरस्कार अपने नाम किए थे।

    फिल्म की कहानी दो जुड़वा भाइयों पर आधारित थी जो राजनीतिक, सामाजिक, अपराध और एक अनप्लान्ड प्रेगनेंसी में उलझ जाते हैं।

    इस फिल्म को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है। 'कमीने' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #5

    कबीर सिंह

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 2019 में आई थी। इस फिल्म पर खूब विवाद हुआ था।

    यह 2017 की तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक थी। फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं।

    फिल्म में शाहिद ने एक मेडिकल स्टूडेंट का किरदार निभाया था जो एक लड़की के प्यार में हिंसक हो जाता है और ड्रग्स भी लेने लगता है।

    IMDb पर इस फिल्म को 7 रेटिंग मिली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल ही में शाहिद की वेब सीरीज 'फर्जी' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को OTT पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी लोकप्रियता देखते हुए इसके नए सीजन पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहिद कपूर
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर के बारे में ये रोचक बातें बहुत कम लोग जानते होंगे बॉलीवुड समाचार
    अली अब्बास जफर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' के लिए 38 करोड़ रुपये लेंगे शाहिद बॉलीवुड समाचार
    अपने जन्मदिन पर शाहिद कपूर ने खरीदी मर्सिडीज-मेबैक S-580, करोड़ों में है कीमत ऑटोमोबाइल
    अली अब्बास जफर की फिल्म में शाहिद के साथ बनी डायना पेंटी की जोड़ी बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: राजू श्रीवास्तव को अमिताभ की मिमिक्री करने पर डांटती थीं मां, यूं पलटी किस्मत राजू श्रीवास्तव
    जन्मदिन विशेष: सलमान खान की आने वाली हैं एक से बढ़कर एक ये पांच फिल्में सलमान खान
    जन्मदिन पर सलमान खान को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठी चार्ज सलमान खान
    जन्मदिन विशेष: ट्विंकल खन्ना के वो पांच किरदार, जो खूब पसंद किए गए ट्विंकल खन्ना

    बॉलीवुड समाचार

    मैथियास बोए के साथ रिश्ते पर बोलींं तापसी पन्नू, बताया लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का राज तापसी पन्नू
    निर्देशक धीरज कुमार की फिल्म 'बिहान' में नजर आएंगे मानव दुर्गा, निभाएंगे अहम भूमिका पंकज त्रिपाठी
    आलिया भट्ट की निजी तस्वीरें लीक होने पर एक्शन में मुंबई पुलिस, अभिनेत्री से किया संपर्क मुंबई पुलिस
    जान्हवी अपनी पहली साउथ फिल्म के लिए वसूल रहीं मोटी रकम, जूनियर एनटीआर के साथ दिखेंगी जाह्नवी कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025