NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान से पहले शाहरुख ने जब-जब पहनी सेना की वर्दी, जीत लिया दर्शकों का दिल
    अगली खबर
    'जवान से पहले शाहरुख ने जब-जब पहनी सेना की वर्दी, जीत लिया दर्शकों का दिल
    शाहरुख पहले भी कई बार बन चुके हैं 'जवान'

    'जवान से पहले शाहरुख ने जब-जब पहनी सेना की वर्दी, जीत लिया दर्शकों का दिल

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 06, 2023
    05:51 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान आजकल फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और उनका सुर्खियों में रहना भी बनता है, 'जवान' रिलीज हाेने की राह पर जो निकल पड़ी है।

    इस फिल्म में शाहरुख के कई अलग-अलग अवतार नजर आएंगे। इसका ट्रेलर सामने आया तो शाहरुख के फौजी वाले लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

    जब भी शाहरुख वर्दी में दिखे हैं, दर्शकों ने उन पर खूब प्यार लुटाया है।

    आइए जानते हैं कब-कब इस अवतार में नजर आए शाहरुख।

    #1

    'फौजी'

    यह कोई फिल्म तो नहीं है, लेकिन हम इसका जिक्र सबसे पहले इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यही वो धारावाहिक था, जिसके जरिए शाहरुख ने छोटे पर्दे पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

    1989 में शाहरुख ने इस धारावाहिक में आर्मी अफसर का किरदार निभाया और घर-घर में लोकप्रिय हो गए। पहले ही धारावाहिक से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना ली थी।

    इस शो से मिली लोकप्रियता ने बॉलीवुड में उनकी एंट्री आसान कर दी थी।

    #2

    'आर्मी'

    राम शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1996 में आई थी। अनीस बाज्मी ने इस फिल्म की कहानी लिखी थी।

    फिल्म में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं, वहीं शाहरुख ने इसमें मेजर अरुण सिंह का किरदार निभाया था। उनकी भूमिका भले ही छोटी थी, लेकिन उन्हें सेना की वर्दी में बेहद पसंद किया गया था।

    4 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 12 करोड़ रुपये कमाए थे।

    यह फिल्म ZEE5 पर है।

    #3

    'मैं हूं ना'

    फराह खान ने इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में शाहरुख मेजर राम प्रसाद शर्मा की भूमिका में नजर आए थे। सेना का जवान बनकर उन्होंने दर्शकों से खूब तारीफें लूटी थीं।

    फिल्म में उनके साथ सुष्मिता सेन नजर आई थीं। 15 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 90 करोड़ रुपये कमाए थे।

    आप नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

    #4

    'वीर जारा'

    यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म शाहरुख के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म में भी शाहरुख को वर्दी में देखा गया था और पसंद किया गया था।

    फिल्म में शाहरुख के साथ प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी नजर आई थीं।

    26 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #5

    'जब तक है जान'

    शाहरुख 2012 में एक बार फिर से सेना की वर्दी पहने दिखे। फिल्म थी 'जब तक है जान' और यह भी सुपरहिट रही थी। फिल्म में उन्होंने मेजर समर आनंद का किरदार निभाया था।

    यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।

    50 करोड़ रुपये फिल्म का बजट था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 235 करोड़ रुपये कमाए थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की कौशल ने सेना की वर्दी पहनी थी।'हॉलीडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में अक्षय कुमार फौजी बने थे। 'LOC' में अजय देवगन सेना के जांबाज सिपाही बने थे। अमिताभ बच्चन भी कई फिल्मों में फौजी बन चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    जवान फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट
    ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का विरोध- अमित शाह अमित शाह
    IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े राशिद खान

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग अमेरिका में एक महीना पहले ही शुरू  जवान फिल्म
    जानिए शाहरुख खान ने क्यों छोड़ी 'डॉन 3', दिया था 'जेम्स बॉन्ड' का उदाहरण फरहान अख़्तर
    रणवीर से पहले पर्दे पर ये अभिनेता बने डॉन, खूब  बजीं तालियां और सीटियां रणवीर सिंह
    'जवान' का नया पोस्टर जारी; पहली बार दिखी शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा की तिगड़ी  जवान फिल्म

    जवान फिल्म

    शाहरुख खान की 'जवान' का पहला गाना अगस्त में होगा रिलीज, 'जिंदा बंदा' है नाम  शाहरुख खान
    'जवान' से जुड़े सुपरस्टार थलापति विजय, शाहरुख खान के साथ करेंगे धमाकेदार एक्शन  थलापति विजय
    'जवान' के पहले गाने 'जिंदा बंदा..' का बजट 15 करोड़, हजारों हसीनाओं के बीच थिरकेंगे शाहरुख शाहरुख खान
    फिल्म 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' जारी, शाहरुख खान ने किया जबरदस्त डांस  शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    जैकलीन फर्नांडिस के लिए पशु अस्पताल का निर्माण करा रहा सुकेश चंद्रशेखर, पत्र लिखकर किया ऐलान  सुकेश चंद्रशेखर
    #AskSRK: 'जवान' का सीक्वल, नयनतारा संग रोमांस; इन बातों पर खुलकर बोले शाहरुख खान  शाहरुख खान
    जयंती विशेष: इन सदाबहार फिल्मों में देखें ऋषि कपूर का उम्दा प्रदर्शन, OTT पर उठाएं लुत्फ जन्मदिन विशेष
    'ड्रीम गर्ल 2' की कामयाबी पर आयुष्मान बोले- फिल्म कमाएगी नहीं तो कोई दांव नहीं लगाएगा ड्रीम गर्ल 2
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025