टाइगर गोलीबारी घटना में नया खुलासा, 10 दिनों से अभिनेता पर नजर रख रहे थे हमलावार
क्या है खबर?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ के मुंबई के जुहू स्थित घर पर गोलीबारी की घटना के बाद हमला करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कथित तौर पर काम पर रखे गए शूटरों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सफर करते समय गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में से 2 हरियाणा के रहने वाले हैं और एक बिहार का रहने वाला है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है।
नजर
आरोपी 10 दिनों से टाइगर पर रखे थे नजर
शुरुआती जांच से पता चला है कि हमलावरों ने टाइगर के घर और जिम की रेकी की थी।
सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 10 दिनों से टाइगर की गतिविधियों और उनके शेड्यूल पर नजर रख रहे थे।
साथ ही आरोपी सोशल मीडिया पर पैपराजी के वीडियो और ब्लॉगर्स के कंटेंट के जरिए टाइगर के अक्सर जाने वाली जगहों के बारे में जानकारी जुटा रहे थे।
खुलासा
गोलीबारी के बाद कहां भागे हमलावार?
आरोपी व्हाट्सएप और सिग्नल के जरिए लगातार अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे। इन्हीं ऐप्स के जरिए उन्हें अपराध वाली जगह की लोकेशन भी भेजी गई थी।
गोलीबारी के बाद, हमलावर कथित तौर पर पहले से तय रास्ते से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए SV रोड से भाग निकले।
उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो गए।