Loading...
टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, मिलने पहुंची दिशा पाटनी
टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा में हुआ इजाफा

टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, मिलने पहुंची दिशा पाटनी

Oct 19, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा उनके घर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हमले की जांच के लिए पुलिस की 15 टीम गठित हुईं और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बता दें, रविवार को मुंबई के जुहू में इलाके में 3 बाइक सवारों ने टाइगर की कार पर हमला किया था, जिसमें अभिनेता बाल-बाल बचे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

चिंता

टाइगर से मिलने उनके घर पहुंची दिशा

दिशा पाटनी अपने पूर्व प्रेमी टाइगर से मिलने उनके घर पहुंची जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। वह इस मुश्किल वक्त में श्रॉफ परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।

वीडियो में उन्हें इस घटना के चलते परेशान देखा गया। अभिनेत्री ने कार से उतरने के बाद पैपराजी को नजरअंदाज किया और सीधे टाइगर के घर के अंदर चली गईं।

इससे पहले, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।

ADVERTISEMENT

मामला

आखिर क्यों निशाने पर आए टाइगर?

यह घटना उस वक्त हुई, जब टाइगर एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे।

एक बाइक पर सवार 3 बदमाश आए और उन्होंने अभिनेता की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में टाइगर तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली लगने से उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाद में, इस जानलेवा हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली। इसका कारण सलमान खान के साथ काम करना बताया गया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT