टाइगर पर जानलेना हमले के बाद रवि किशन-रवि दुबे ने तोड़ी चुप्पी, सुरक्षा पर उठाए सवाल
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया है। 18 अक्टूबर को जब टाइगर फुटबॉल खेलकर एक मैदान से बाहर निकल रहे थे, तब उन पर गोलियां चलाई गईं। अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन तथा 'रामायण' के अभिनेता रवि दुबे ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए, किशन ने टाइगर को मासूम और भोला इंसान बताया, जबकि दुबे ने इसे सुरक्षा में एक बड़ी चूक करार दिया।
बातचीत
किशन ने घटना को लेकर कही ये बात
किशन ने कहा, "यह दुखद है और चिंता का विषय है। हमें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है। मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सबसे कड़ी सजा मिलेगी। टाइगर एक मासूम और भोला-भाला इंसान है। माता रानी ने उसकी रक्षा की है।"
गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर से मुलाकात की घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया है।
बातचीत
दुबे ने नहीं की टाइगर से बात
वहीं दुबे ने इस घटना को सुरक्षा में एक बड़ी चूक बताया और कहा कि उन्होंने अभी तक टाइगर से बात नहीं की है।
दुबे कहते हैं, "मैंने टाइगर से बात नहीं की है। असल में, मैं जैकी श्रॉफ सर को फोन करने वाला था, लेकिन अच्छी बात यह है कि टाइगर सुरक्षित हैं। उनके ड्राइवर घायल हो गए हैं और मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।"
ममला
जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि टाइगर फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी मुंबई के पुष्पा पार्क के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, टाइगर सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बारूद और कांच के टुकड़ों से उन्हें मामूली चोटें आईं, जबकि उनके ड्राइवर भी घायल हुए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है।