NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान ने साइन करने के बाद क्यों छोड़ दी थी 'मुन्नाभाई एमबीबीएस'?
    अगली खबर
    शाहरुख खान ने साइन करने के बाद क्यों छोड़ दी थी 'मुन्नाभाई एमबीबीएस'?
    शाहरुख खान ने क्यों छोड़ी थी मुन्नाभाई एमबीबीएस?

    शाहरुख खान ने साइन करने के बाद क्यों छोड़ दी थी 'मुन्नाभाई एमबीबीएस'?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 22, 2023
    04:27 pm

    क्या है खबर?

    2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है।

    अभिनेता संजय दत्त इस फिल्म की पहचान बन चुके हैं। वहीं यह फिल्म भी संजय की पहचान है।

    क्या आप जानते हैं कि अगर सबकुछ ठीक होता तो संजय नहीं बल्कि शाहरुख खान इस फिल्म का चेहरा होते।

    फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म के लिए संजय से पहले शाहरुख को साइन किया था।

    आपको बताते हैं शाहरुख ने यह फिल्म क्यों छोड़ दी थी।

    वजह

    इस वजह से शाहरुख नहीं बन पाए फिल्म का हिस्सा

    शाहरुख खान पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि उन्होंने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' साइन की थी।

    अब उनका एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने फिल्म छोड़ने की वजह बताई थी।

    उन दिनों शाहरुख खान चोटिल थे। उनका स्पाइन का ऑपरेशन हुआ था और यह निश्चित नहीं था कि वह सेट पर कब वापसी कर पाएंगे।

    निर्देशक के तौर पर यह हिरानी की पहली फिल्म थी, इसलिए वह लंबा इंतजार नहीं करना चाहते थे।

    मुन्नाभाई एमबीबीएस

    2003 में आई थी 'मुन्नाभाई एमबीबीएस'

    'मुन्नाभाई एमबीबीएस' 2003 में आई थी। फिल्म में संजय दत्त के साथ अरशद वारसी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    इस फिल्म के बाद मुन्ना और सर्किट की जोड़ी हिट हो गई थी और तरफ इनकी चर्चा थी।

    फिल्म में मुन्ना के पिता के रूप में सुनील दत्त नजर आए थे।

    फिल्म का सीक्वल 'लगे रहो मुन्नाभाई' 2006 में आया था। इस फिल्म में विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

    डंकी

    अब 'डंकी' में साथ काम कर रहे शाहरुख और हिरानी

    हालांकि, अब करीब 20 साल बाद आखिरकार हिरानी और शाहरुख साथ में काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'डंकी' इस साल के अंत में रिलीज होगी।

    फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख एक आर्मी अफसर के किरदार में नजर आएंगे।

    'डंकी' से पहले शाहरुख एटली की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे।

    बीते दिनों वह फिल्म 'पठान' में नजर आए। इस फिल्म की दीवानगी अब तक लोगों में देखी जा रही है।

    हिरानी 

    बॉलीवुड को ये यादगार फिल्में दे चुके हैं हिरानी

    राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक हैं।

    उन्होंने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की सफल फ्रैंचाइज के अलावा कई यादगार फिल्में बॉलीवुड को दी हैं।

    उनकी फिल्म '3 इडियट्स' का लोग आज भी जिक्र करते हैं। यह फिल्म 2009 में आई थी।

    2014 में उनकी फिल्म 'PK' की प्रशंसकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब प्रशंसा की थी।

    2018 में उनकी फिल्म 'संजू' आई। यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक थी, जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    राजकुमार हिरानी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान बने 'धूम 4' के हीरो, सिद्धार्थ आनंद का ऐलान; जानिए इस खबर की सच्चाई  ट्विटर
    शाहरुख खान से मिलने के लिए मन्नत में घुसे शख्स, 8 घंटे अंदर ही छिपे रहे बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान का 'जवान' से एक्शन सीन हुआ लीक, फैंस बोले- 'पठान' तो बस टीजर था बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान की 'पठान' का OTT संस्करण सिनेमाघर से होगा अलग, निर्देशक ने किया खुलासा  बॉलीवुड समाचार

    राजकुमार हिरानी

    #MeToo: राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप पर बोलीं विंता नंदा बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार हिरानी की एक और बायोपिक की तैयारी, इस पूर्व क्रिकेटर पर बनाएंगे फिल्म बॉलीवुड समाचार
    क्या शाहरुख के साथ फिल्म में दिखेंगी करीना? अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    बोमन ईरानी चाहते थे इरफान खान बने 'थ्री इडियट्स' के वायरस, ताजा की बीती यादें बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जयंती विशेष: सुरेखा सीकरी ने इन दमदार किरदारों से बनाई अपनी एक अलग पहचान जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: अरशद वारसी ने फिल्मों में फूंकी जान, इन किरदारों को बनाया यादगार अरशद वारसी
    राघव चड्ढा संग डेटिंग की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात परिणीति चोपड़ा
    #NewsBytesExplainer: क्या होती हैं A-ग्रेड या B-ग्रेड फिल्में, कैसे होती है ग्रेडिंग? जानिए जरूरी बातें #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025