NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुष्का-विराट की शादी को हुआ एक साल, इस तरह शुरू हुई थी लव स्टोरी
    अनुष्का-विराट की शादी को हुआ एक साल, इस तरह शुरू हुई थी लव स्टोरी
    मनोरंजन

    अनुष्का-विराट की शादी को हुआ एक साल, इस तरह शुरू हुई थी लव स्टोरी

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    December 11, 2018 | 01:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अनुष्का-विराट की शादी को हुआ एक साल, इस तरह शुरू हुई थी लव स्टोरी

    फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज ही के दिन 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। मंगलवार को ये जोड़ी अपनी शादी के एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है। पिछले साल दोनों गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद तस्वीरें साझा कर इस जोड़ी ने शादी की जानकारी दी थी। इस अवसर पर बताते हैं इस लव स्टोरी के बारे में।

    अनुष्का ने शेयर किया वीडियो

    इस बेहद खास अवसर पर अभिनेत्री अनुष्का ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कोहली बता रहे हैं कि कैसे अनुष्का के आने के बाद उनकी लाइफ बदल गई। इसमें दोनों की शादी के खास पल दिख रहे हैं। कोहली ने भी सोशल मीडिया पर अपनी और पत्नी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, 'विश्वास नहीं हो रहा कि एक साल हो गया। ऐसा लग रहा है मानो ये आज ही हुआ हो।'

    अनुष्का ने वीडियो शेयर कर लिखा ये

    It's heaven, when you don't sense time passing by ... It's heaven, when you marry a good 'man' ... 💞

    A post shared by anushkasharma on Dec 10, 2018 at 9:15pm PST

    इस तरह शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

    अनुष्का के साथ विराट का रिश्ता लगभग तीन साल पहले तब शुरू हुआ था, जब दोनों ने एक साथ एड फिल्म में काम किया था। 2015 में सबसे पहले IPL मैचों में विराट की बेंगलुरु टीम के मुकाबलों में अनुष्का को टीम का समर्थन करते देखा गया था। दोनों के रिश्तों पर मुहर तब लगी, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी। उस समय किसी ने दोनों की फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।

    विराट ने अनुष्का को बताया बेस्ट फ्रैंड

    Can't believe it's been a year already because it feels like it happened just yesterday. Time has truly flown by. Happy anniversary to my best friend and my soulmate.Mine forever ❤ @anushkasharma

    A post shared by virat.kohli on Dec 10, 2018 at 9:13pm PST

    तीन साल तक एक-दूसरे को किया था डेट

    करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अनुष्का व विराट ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली के एक रिसॉर्ट में शादी कर ली थी। इटली के टस्कनी स्थित रिसॉर्ट में उनकी शादी की रस्में हुई थीं। शादी में सिर्फ दोनों परिवार के लोग और बेहद करीबी रिश्तेदार ही मौजूद थे। ये शादी बेहद ही पारंपरिक तरीके से हुई थी। बाद में अनुष्का-विराट ने शादी की तस्वीरें साझा की थीं।

    ऑस्ट्रेलिया में हैं विराट

    बता दें कि क्रिकेट के लिए विराट ऑस्ट्रेलिया में हैं। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में विराट की कप्तानी में भारत ने एक टेस्ट जीत लिया है। इसके अलावा टीम तीन वन डे भी खेलेगी। अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म 'ज़ीरो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। खबरों के मुताबिक, अनुष्का फिल्म में सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। अपनी शादी की सालगिरह के लिए दोनों का एक खास प्लान है। ऑस्ट्रेलिया में इसे सेलीब्रेट किया जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    विराट कोहली

    स्मिथ और वार्नर के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव दुर्भाग्यपूर्ण- विराट कोहली BCCI
    पहला टेस्ट जीतने के बाद बोले विराट कोहली, 'भारतीय टीम कर सकती है क्लीन स्वीप' भारत की खबरें
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडिलेड टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से दी मात भारत की खबरें
    ऑस्ट्रेलिया में कोहली के नाम हुआ एक और 'विराट रिकॉर्ड', इस खास क्लब में हुए शामिल भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    ईशा अंबानी के भाई की परफॉर्मेंस में बैंकग्राउंड डांसर बने सलमान, देखें वीडियो मनोरंजन
    बिग बॉस-12: सोमी को लेकर रोमिल से उनकी पत्नी करेंगी ये सवाल मनोरंजन
    फिर से मार-धाड़ करने को तैयार रानी मुखर्जी, अब इस फिल्म में आएंगी नजर मनोरंजन
    ईशा अंबानी की संगीत पार्टी में दीपिका ने फ्लोर पर जमकर किया डांस, देखें वीडियो मनोरंजन

    मनोरंजन

    नेटफ्लिक्स पर ये हॉलीवुड फिल्में देखकर आपके बचपन की यादें हो जाएंगी ताज़ा हॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस-12 एपिसोड 84: ये दो प्रतिभागी आज घर से होंगे बाहर बॉलीवुड समाचार
    निक के साथ ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल होने उदयपुर पहुंची प्रियंका बॉलीवुड समाचार
    'एवेंजर्स-4' का ट्रेलर ऑउट, अमेरिका से पहले भारत में रिलीज़ होगी फिल्म हॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023