LOADING...
तमन्ना के 'नो किस पॉलिसी' तोड़ने पर यह थी विजय वर्मा की प्रतिक्रिया
चर्चा में तमन्ना-विजय की जोड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@tamannaahspeaks)

तमन्ना के 'नो किस पॉलिसी' तोड़ने पर यह थी विजय वर्मा की प्रतिक्रिया

Jun 24, 2023
03:21 pm

क्या है खबर?

इन दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते की खूब चर्चा हो रही है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था और उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाते थे। हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टी की है और अब दोनों 'लस्ट स्टोरी 2' में नजर आने वाले हैं। इस शो के लिए तमन्ना 17 साल में पहली बार पर्दे पर किस करने वाली हैं। अब इस पर विजय की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

नो किस पॉलिसी

17 साल बाद तमन्ना ने तोड़ी 'नो किस पॉलिसी'

तमन्ना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 'लस्ट स्टोरीज 2' में उन्होंने पहली बार अपनी 'नो किस पॉलिसी' को तोड़ा है। 17 साल से अपने करियर में वह हमेशा अपने कॉन्ट्रेक्ट में इसे शामिल करती थीं। तमन्ना के इस बयान ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। शो का टीजर आने के बाद से उनकी केमिस्ट्री की चर्चा हो रही है। शो के साथ ही दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।

मुलाकात

सुजोय घोष के दफ्तर में हुई थी मुलाकात

एक पोर्टल से बातचीत में विजय ने भी तमन्ना के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह तमन्ना से सुजोय घोष के दफ्तर में स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए मिले थे। दोनों की वहीं दोस्ती हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को अपने सफर के बारे में बताया। वहीं पर तमन्ना ने उन्हें बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी किसी अभिनेता को पर्दे पर किस नहीं किया है।

Advertisement

प्रतिक्रिया 

तमन्ना की बात पर ऐसी थी विजय की प्रतिक्रिया

तमन्ना ने विजय से कहा था, "मैं 17 साल से काम कर रही हूं। मेरे कॉन्ट्रैक्ट में 'नो किस पॉलिसी' रहती है। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं किया है। आप पहले अभिनेता हैं, जिसे मैं स्क्रीन पर किस करने जा रही हूं।" तमन्ना की इस बात पर विजय ने उनसे 'थैंक्यू' (धन्यवाद) कहा था। अब विजय की इस प्रतिक्रिया की चर्चा हो रही है। प्रशंसक इस जोड़ी की ऑनस्क्रीन के साथ ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री में भी दिलचस्पी ले रहे हैं।

Advertisement

लस्ट स्टोरीज 2

29 जून को आएगी 'लस्ट स्टोरीज 2'

'लस्ट स्टोरीज' 2018 में नेटफ्लिक्स पर आई थी। इसमें वासना (लस्ट) पर आधारित 4 कहानियां दिखाई गई थीं। इसमें कियारा आडवाणी, नेहा धूपिया, विक्की कौशल, राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार नजर आए थे। इसका नया सीजन 29 जून से प्रीमियर होगा। 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय और तमन्ना के अलावा अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। पहले भाग की तरह इस बार भी इसमें 4 कहानियां दिखाई जाएंगी।

Advertisement