साल 2020 में भारत में इन ट्वीट्स को मिले सबसे ज्यादा लाइक्स, कमेंट्स और रीट्वीट्स
ट्वीटर इंडिया ने हाल ही में 2020 के अपने सबसे चर्चित ट्वीट्स के बारे में जानकारी साझा की है। खास बात तो यह है कि इस लिस्ट में जगह बनाने वाली भारतीय हस्तियों में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय वगैरा के ट्विट पर यूजर्स ने सबसे ज्यादा कमेंट्स, लाइक्ट और रीट्वीट्स किए हैं। आइए जानते हैं कि इन सितारों का कौन सा ट्वीट 2020 में चर्चा में रहा।
विजय के ट्वीट को किया गया सबसे ज्यादा रीट्वीट
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने इसी साल 10 फरवरी को एक सेल्फी ट्वीट की थी। इसमें उनके पीछे हजारों फैंस की भीड़ खड़ी दिख रही है। उनकी इस तस्वीर को उनके चाहने वालों से खूब पसंद किया था। अब यही तस्वीर 2020 में सबसे ज्यादा रीट्वीट होने वाला ट्वीट बन गई है। इसे एक लाख 60 साल से ज्यादा यूजर्स ने रीट्वीट किया है। जबकि लगभग तीन लाख 80 हजार यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं।
देखिए विजय की सेल्फी
विराट कोहली के ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक्स
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 27 अगस्त, 2020 को ट्वीट कर बताया था कि वह जल्द ही दो से तीन हो जाएंगे। उन्होंने बताया था अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं और जनवरी में वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों हस्तियों को काफी शुभकामनाएं मिलने लगी। वहीं, इस ट्वीट को खूब लाइक्स भी मिले। अब तक विराट के इस ट्वीट को छह लाख 44 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
देखिए विराट कोहली का ट्वीट
अमिताभ बच्चन के ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा कमेंट्स
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस साल दुनियाभर में फैली महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद 11 जुलाई, 2020 को अपने एक ट्वीट के जरिए दी थी। इस कारण उनके सभी चाहने वाले काफी परेशान हो गए थे। सोशल मीडिया पर भी लगातार यूजर्स उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। ऐसे में बिग बी के इस ट्वीट पर एक लाख 66 हजार से ज्यादा कमेंट्स किए गए हैं।
देखिए अमिताभ बच्चन का ट्वीट
ये हैशटैग भी हुए सबसे ज्यादा इस्तेमाल
2020 में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले हैशटैग की बात करें तो इस लिस्ट में पहले स्थान पर #Covid-19 रहा। जबकि दूसरे स्थान पर #SushantSinghRajput हैं। जिनका 14 जून को निधन हो गया। इसके अलावा तीसरे नंबर पर हाथरस कांड भी चर्चा में रहा।