NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन फिल्मों ने शिल्पा शेट्टी को बनाया बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री
    अगली खबर
    इन फिल्मों ने शिल्पा शेट्टी को बनाया बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री
    शिल्पा शेट्टी की यादगार फिल्में (तस्वीर: इंस्टा/@theshilpashetty)

    इन फिल्मों ने शिल्पा शेट्टी को बनाया बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 08, 2022
    11:17 am

    क्या है खबर?

    एक दौर था जब मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के अभिनय का जादू चलता था। 90 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया।

    बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाने के बाद शिल्पा की सक्रियता फिल्मों में कम हो गई। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

    वह आज (8 जून) अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उन फिल्मों पर गौर फरमाते हैं, जिसने शिल्पा को बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री बना दिया।

    #1

    बाजीगर

    शिल्पा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1993 में फिल्म 'बाजीगर' से की थी। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से उन्हें रातों-रात शोहरत मिली।

    इसमें उन्होंने काजोल की बहन सीमा चोपड़ा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के साथ शिल्पा को काम करने का मौका मिला।

    अब्बास बर्मावाला और मस्तान बर्मावाला ने इसका निर्देशन किया था।

    #2

    परदेसी बाबू

    शिल्पा की अगली सफल फिल्म 'परदेसी बाबू' थी, जो 1998 में रूपहले पर्दे पर आई थी। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शिल्पा ने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा था।

    फिल्म में उन्होंने सहायक अभिनेत्री के तौर पर चिन्नी चोपड़ा का किरदार निभाया था। शिल्पा को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था।

    मनोज अग्रवाल ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इसमें गोविंदा और रवीना टंडन जैसे सितारे भी दिखे थे।

    #3

    धड़कन

    'धड़कन' एक ऐसी फिल्म है, जिसके जरिए शिल्पा ने लाखों प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। इस फिल्म के गाने आज भी रोमांचित करते हैं।

    इसमें शिल्पा ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ काम किया था। यह उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

    यह एक लव ट्राएंगल पर आधारित फिल्म है। इसमें शिल्पा, अक्षय और सुनील की जुगलबंदी को दर्शकों ने सराहा था। धर्मेश दर्शन ने इसका निर्देशन किया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शिल्पा का जन्म 8 जून, 1975 को मैंगलोर में हुआ था। उन्होंने अब तक हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल समेत कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म 'हंगामा 2' थी, जिसे दर्शकों ने नकार दिया था।

    #4

    दस

    शिल्पा की फिल्म 'दस' 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशन की कमान अनुभव सिन्हा ने संभाली थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

    इस फिल्म में शिल्पा ने अदिति की भूमिका से महफिल लूट ली थी। शिल्पा के अलावा फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आए थे।

    यकीन मानिए शिल्पा की यह फिल्म आपको रोमांचक सफर पर लेकर जाएगी।

    #5

    लाइफ इन ए मेट्रो

    'लाइफ इन ए मेट्रो' को शिल्पा के करियर की आखिरी सफल फिल्म कहा जा सकता है। फिल्म 2007 में दर्शकों के बीच आई थी।

    फिल्म के लिए शिल्पा को जी सिने अवॉर्ड्स के सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

    अनुराग बसु के निर्देशन की इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, केके मेनन और कंगना रनौत जैसे सितारे नजर आए थे।

    इस फिल्म के बाद शिल्पा अभिनय में कमाल नहीं कर पाई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शिल्पा शेट्टी
    जन्मदिन विशेष
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन

    बॉलीवुड समाचार

    चेहरे पर चोट के बाद केके की मौत का मामला दर्ज, आज होगा पोस्टमॉर्टम संगीत इंडस्ट्री
    ग्लैमर से दूर रहते थे गायक केके, बचपन के प्यार से की शादी लाइफस्टाइल
    ऑस्कर से कैंसर तक, किसी फिल्म से कम नहीं थी नरगिस की जिंदगी सेलिब्रिटी गॉसिप
    फिल्म 'शेरदिल' के लिए केके ने गाया था आखिरी गाना, जानिए कब होगी रिलीज संगीत इंडस्ट्री

    शिल्पा शेट्टी

    क्या राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से 'हंगामा 2' पर पड़ेगा असर? राज कुंद्रा
    पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे राज कुंद्रा, गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनी राज कुंद्रा
    'हंगामा 2' रिव्यू: कॉमेडी के नाम पर मजाक है यह फिल्म परेश रावल
    शिल्पा ने किया पति राज कुंद्रा का समर्थन, बोलीं- पोर्न नहीं, इरॉटिक फिल्में बनाते हैं राज कुंद्रा

    जन्मदिन विशेष

    श्रुति के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, फिल्म 'सालार' से सामने आया अभिनेत्री का लुक बॉलीवुड समाचार
    प्रीति जिंटा द्वारा निभाए इन किरदारों ने उन्हें बनाया स्टार बॉलीवुड समाचार
    युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के नाम है कई रिकार्ड्स, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री रणबीर कपूर
    सरोजिनी नायडू की बायोपिक में दीपिका चिखलिया की जगह लेंगी शांति प्रिया बॉलीवुड समाचार
    विजय देवरकोंडा अभिनीत पुरी जगन्नाथ की 'जन गण मन' की रिलीज डेट जारी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    15 अप्रैल को चीन में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025