LOADING...
आलिया-रणबीर सहित बॉलीवुड की ये 5 जोड़ियां 2019 में कर सकती हैं शादी

आलिया-रणबीर सहित बॉलीवुड की ये 5 जोड़ियां 2019 में कर सकती हैं शादी

Dec 19, 2018
07:59 pm

क्या है खबर?

साल 2018 में बी-टॉउन में कई शादियां देखने को मिलीं। सोनम, नेहा, दीपिका व प्रियंका सात फेरों के बंधन में बंध गईं। इसके अलावा कई ऐसे सितारे रहे जिनकी लव स्टोरी इस साल काफी चर्चा में रही। इन कपल्स के बारे में ये तक कहा जा रहा है कि अगले साल ये शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तो आइये जानते हैं दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक के बाद वो कौन से सितारें हैं जो 2019 में शादी कर सकते हैं।

वरुण-नताशा

वरुण धवन व नताशा दलाल

वरुण अपने बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ काफी लंबे समय से रिश्ते में हैं। खबरें थीं इस साल ही दोनों शादी कर सकते हैं। एक साक्षात्कार के दौरान वरुण ने कहा था कि 'हम शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन शादी कब होगी यह पता नहीं पर मैं इसके लिए रेडी हूं।' वरुण और नताशा लगभग हर इवेंट में साथ नज़र आते हैं। हाल ही में ईशा अंबानी के रिसेप्शन में भी यह जोड़ी साथ नज़र आई थी।

अर्जुन-मलाइका

मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर की लव स्टोरी ने 2018 में काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि दोनों ने ही कभी इस रिश्ते को कबूल नहीं किया। 'कॉफी विद करण' में अर्जुन ने कहा था कि वह सिंगल नहीं हैं और शादी के बारे में सोच रहे हैं। लैक्मे फैशन वीक में इस कपल को साथ बैठे देखा गया था, जहां से इनकी लवस्टोरी एक बार फिर लाइमलाइट में आई थी। मलाइका-अरबाज़ के तलाक की वजह भी अर्जुन को माना जाता है।

Advertisement

अली-ऋचा

अली फज़ल व ऋचा चड्ढा

अली व ऋचा का एक-दूसरे के लिए प्यार आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है। हाल ही में ये कपल ऋचा का जन्मदिन मनाने मालदीव पहुंचा था। ऋचा व अली दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन छुट्टियों की तस्वीरें साझा की थीं। ऋचा ने तस्वीरों के साथ मैसेज भी लिखे थे। अली ने एक साक्षात्कार में कहा था कि ऋचा के आने से उनकी जिंदगी में खुशियां बढ़ गईं हैं।

Advertisement

फरहान-शिबानी

फरहान अख्तर व शिबानी दांडेकर

फरहान का उनकी पत्नी अधुना के साथ 2016 में तलाक हो गया था। फरहान-शिबानी के बारे में चर्चा तब शुरू हुई, जब शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक 'मिस्ट्री मैन' के साथ तस्वीर साझा की थी। बाद में पता चला कि शिबानी के साथ फरहान अख्तर मौजूद थे। शिबानी के साथ फरहान ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की हैं। हाल ही में शिबानी मुंबई में आयोजित दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में भी फरहान अख्तर के साथ पहुंची थीं।

रणबीर-आलिया

आलिया भट्ट व रणबीर कपूर

इस कपल ने सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में एक साथ एंट्री ली थी, वहीं से इनके साथ होने की चर्चाएं तेज़ हुईं थीं। एक इंटरव्य़ू में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा था कि यह अभी नया है, इसके बारे में मैं अभी बात नहीं करना चाहता। रणबीर के माता-पिता को आलिया पसंद हैं। महेश भट्ट को भी इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। आलिया-रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नज़र आने वाले हैं।

Advertisement