दिवंगत ऋषि कपूर के ये शानदार डायलॉग जुबां पर रहेंगे हमेशा कायम
क्या है खबर?
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर, 1952 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने दशकों तक हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का जौहर दिखाया।
30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद ऋषि जिंदगी की जंग हार गए।
आज उनकी 70वीं जयंती है और इस मौके पर लोग अपने तरीके से उन्हें याद कर रहे हैं। आइए उनके कुछ शानदार डायलॉग पर नजर डालते हैं।
#1
हर इश्क का एक वक्त होता है- (जब तक है जान)
ऋषि को डायलॉग डिलीवरी में महारत हासिल थी। 2012 में आई उनकी फिल्म 'जब तक है जान' से उनका एक डायलॉग बेहद चर्चित हुआ था।
यह डायलॉग है, "हर इश्क का एक वक्त होता है। वो हमारा वक्त नहीं था। पर इसका मतलब ये नहीं कि वो इश्क नहीं था।"
अधिकांश प्यार करने वालों की जुबां पर यह संवाद चढ़ा हुआ था। इस रोमांटिक फिल्म के प्लॉट के मुताबिक भी यह डायलॉग फिट बैठता है।
#2
बादशाहत भाईचारे को नहीं देखती- (औरंगजेब)
फिल्म 'औरंगजेब' 2013 में आई थी, जिसमें ऋषि ने रविकांत की भूमिका निभाई थी। अतुल सभरवाल ने इसका निर्देशन किया था।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आए थे।
इस फिल्म से ऋषि का डायलॉग काफी मशहूर हुआ था। ऋषि ने फिल्म में कहा था, "बादशाहत भाईचारे को नहीं देखती।"
अभिनय के मोर्चे पर भी ऋषि ने इस फिल्म के जरिए अपनी छाप छोड़ी थी।
#3
अपने घर को आबाद करना है- (सनम रे)
2016 में रिलीज हुई ऋषि की फिल्म 'सनम रे' को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसका निर्देशन दिव्या खोसला कुमार ने किया था। टी-सीरीज के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया था।
इस फिल्म में एक जगह ऋषि कहते हैं, "अपने घर को आबाद करना है, तो वहीं रहना चाहिए... किसी के शहर चले जाने से शहर तो आबाद हो जाएगा...लेकिन अपना घर वीरान हो जाएगा।"
यह संवाद घर के महत्व को उजागर करता है।
#4
इंसान तो वक्त की तरह होता है- (बोल राधा बोल)
'बोल राधा बोल' ऋषि की सफल फिल्मों में शामिल है। यह फिल्म 1992 में दर्शकों के बीच आई थी। यह उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
फिल्म के गाने को भी काफी सराहा गया था। इसमें ऋषि के साथ अभिनेत्री जूही चावला नजर आई थीं।
फिल्म के डायलॉग के लिए भी अभिनेता को हमेशा याद किया जाएगा। फिल्म से उनका डायलॉग है, "इंसान तो वक्त की तरह होता है...बदलते ही रहता है।"
#5
हम सब की जिंदगी में थोड़े से आंसू लिखे हैं- (थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक)
2018 में आई म्यूजिकल फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में ऋषि का अलहदा अंदाज नजर आया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और अमीषा पटेल जैसे कलाकार दिखे थे।
फिल्म से ऋषि के डायलॉग ने लोगों को रोमांचित कर दिया था।
इस फिल्म से उनका संवाद है, "हम सब की जिंदगी में थोड़े से आंसू लिखे हैं...उन्हें मिटाने के लिए हमें चाहिए थोड़ी सी मदद, थोड़ा सा प्यार, थोड़ा सा मैजिक।"