इन बॉलीवुड सितारों के घर पड़ चुका है इनकम टैक्स का छापा
क्या है खबर?
टैक्स चोरी एक गंभीर अपराध माना गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाने में बिल्कुल पीछे नहीं हटती। फिर चाहे बात किसी आम शख्स की हो या किसी मशहूर हस्ती की।
अपनी एक-एक फिल्म में करोड़ों रुपये की कमाई करने वाले बॉलीवुड सितारे भी सरकार की नजरों से बच नहीं पाते हैं। आज हम आपके सामने उन सितारों की बात कर रहे हैं जिनके घर इनकम टैक्स का छापा पड़ चुका है।
#1
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने हिन्दी सिनेमा से हॉलीवुड तक का सफर तय किया हैं। 2011 में प्रियंका इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सामना कर चुकी हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस रेड में IT टीम को उनके घर से करीब 7.5 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति भी मिली थी।
यह रेड इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि 2011 में सुबह-सुबह जब इनकम टैक्स की टीम प्रियंका के घर पहुंची तो दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था।
#2
सलमान खान
साल 2000 में सलमान खान पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगा था। जिसकी वजह से उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। इसके चलते उनके मुंबई स्थित घर और पनवेल वाले फार्महाउस पर छापा मारा गया था।
इसके बाद फिल्म 'दबंग' की सफलता के भाई के सलमान के भाई और निर्माता-निर्देशक अरबाज खान को भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उनसे कड़ी पूछताछ भी की गई थी।
#3
रानी मुखर्जी
2000 में रानी अपने करियर में आसमान छू रही थीं। इसी दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को उन पर ब्लैकमनी रखने का शक हुआ। जिसकी वजह से रानी के घर पर छापा गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय IT टीम ने उनके घर से करीब 12 लाख रुपये जब्त किए थे।
कहते हैं कि इस रेड की वजह से रानी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। उनके करियर पर भी बुरा प्रभाव पड़ा, क्योंकि उस समय वह पीक पर थीं।
#4
एकता कपूर
छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता के घर पड़ी इनकम टैक्स रेड से ज्यादातर लोग वाकिफ होंगे। क्योंकि यह काफी चर्चा में रही थी। 2013 में एकता पर टैक्स चोरी का आरोप लगा था।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस रेड के लिए 100 इनकम टैक्स ऑफिसर्स को काम पर लगाया गया था। जिन्होंने एकता के घर, बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस और स्टूडियो सहित एकता के आठ ठिकानों पर छापा मारा था।
#5
कटरीना कैफ
2011 में कटरीना पर भी आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगा था। जिसके चलते उनके घर भी इनकम टैक्स की रेड पड़ी। इस मामले में कटरीना से काफी पूछताछ भी की गई थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय कटरीना ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हुए कुछ जानकारियां गलत दी थी।
इसके अलावा कहा जाता है कि उन्होंने अपने विदेश दौरे की भी इनकम को छिपाया था। ऐसे में डिपार्टमेंट उनसे सिर्फ सच जानना चाहता था।