NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / असल जिंदगी में राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं
    अगली खबर
    असल जिंदगी में राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं

    असल जिंदगी में राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं

    लेखन भावना साहनी
    Aug 31, 2020
    08:30 am

    क्या है खबर?

    फिल्मी सितारों को अक्सर पर्दे पर कई अलग-अलग तरह के किरदारों में खुद को ढालते हुए देखा जाता है। इन्हें देखकर कभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वह अपनी निजी जिंदगी में कैसे हैं या किसी परिवार से आते हैं।

    बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे भी हैं जो राजा-महाराजाओं के घराने से आते हैं। आज हम ऐसी ही अदाकाराओं के बारे में बात करने जा रहे हैं।

    आइए जानते हैं कौन हैं वह अभिनेत्रियां।

    #1

    भाग्यश्री

    1989 में रिलीज हुई सलमान खान फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली भाग्यश्री ने पहली ही फिल्म सुपरहिट दी। हालांकि, इसके बाद ही उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

    कम ही लोग जानते हैं कि भाग्यश्री राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन महाराष्ट्र के सांगली राजघराने के राजा हैं।

    अभिनेत्री का भी पूरा नाम राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। जो कि शायद ही किसी को पता है।

    #2

    सागरिका घटगे

    फिल्म 'चक दे' से पहचान हासिल करने वाली अभिनेत्री सागरिका कोल्हापुरे के शाही परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता विजेंद्र घाटगे भी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रह चुके हैं।

    सागरिका के परदादा कोल्हापुर के महाराज हुआ करते थे। जबकि अभिनेत्री की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराज तृतीय की बेटी थीं।

    हालांकि, सागरिका ने बॉलीवुड में अपना करियर चुना। अभिनेत्री होने के अलावा वह एक नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं।

    #3

    सोनल चौहान

    बॉलीवुड में 'जन्नत गर्ल' के नाम से मशहूर सोनल भी राजघराने से हैं। उनके माता-पिता उत्तर प्रदेश, मैनपुरी के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सोनल का पालन-पोषण रूढ़ीवादी शाही परिवार में हुआ है। इसके बावजूद उनकी दिलचस्पी हमेशा से ही बॉलीवुड और ग्लैमर दुनिया में रही है।

    उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जन्नत' से की थी। पहली ही फिल्म से वह रातो-रात दर्शकों की पसंदीदा अदाकारी बन गई थीं।

    #4

    अदिति राव हैदरी

    अदिति कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुकी हैं। दर्शक उनके अभिनय के अलावा खूबसूरत के भी दीवाने हैं। कम ही लोग जानते हैं कि वह एक नहीं, बल्कि दो-दो राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं।

    अदिति असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी की पोती हैं। वहीं उनके नाना जे रामेश्वरम तेलंगाना के महबूबनगर स्थित वानापार्थी राजघराने के राजा थे।

    ऐसे में अदिति भी दोनों ही परिवारों की राजकुमारी कहलाई जाती है।

    #5

    रिया सेन और राइमा सेन

    अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटियां और बॉलीवुड अदाकाराएं रिया और राइमा की राजघराने से संबंध रखती हैं। दरअसल, उनकी दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी हुआ करती थीं। जबकि इनकी परदादी इंदिरा राजे बड़ोदा के सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय की इकलौती बेटी थीं।

    ऐसे में रिया और राइमा की परवरिश भी बिल्कुल राजकुमारियों की तरह की गई हैं। हालांकि, इनकी दिलचस्पी हमेशा से अपनी मां तरह बॉलीवुड में ही रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए 2 और प्रतिनिधिमंडल रवाना; थरूर अमेरिका, पांडा सऊदी अरब निकले पाकिस्तान समाचार
    करण जौहर अब तक ये रिएलिटी शोज कर चुके होस्ट, एक में बने थे लव गुरु करण जौहर
    अचानक आने वाले खर्चों से बजट को कैसे बचाएं? पर्सनल फाइनेंस
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    बिपाशा ने बताई आपबीती, कहा- मैसेज करके परेशान करता था 'टॉप प्रोड्यूसर' मनोरंजन
    #Review: पहली बार 'क्लास ऑफ 83' में खाकी वर्दी पहने दिखे बॉबी देओल, दिल जीत लेंगे मनोरंजन
    अपने नाम का फेक ट्विटर अकाउंट देख भड़के सोनू सूद, बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी ट्विटर
    अब जिया खान के साथ वायरल हुआ महेश भट्ट का वीडियो, हाथ थामे आए नजर सुशांत सिंह राजपूत

    मनोरंजन

    फिल्मों में हीरो बनने से पहले वेटर और ड्राइवर का काम करते थे रणदीप हुड्डा हॉलीवुड समाचार
    आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का 41 साल की उम्र में निधन, बाथटब में पाए गए मृत बॉलीवुड समाचार
    सारा-सुशांत के रिश्ते पर सैमुअल का बड़ा खुलासा, बॉलीवुड माफिया के कारण किया ब्रेकअप! बॉलीवुड समाचार
    2014 से चलती आ रही है दीपिका और कंगना की लड़ाई, जानिए कब-कब हुआ विवाद दीपिका पादुकोण

    सलमान खान

    बिग बॉस 14: पनवेल में फार्म हाउस से प्रोमो शूट करेंगे सलमान, जानिए क्या होगा खास! टीवी शो
    सलमान खान की फैमिली पर भड़के 'दबंग' डायरेक्टर अभिनव, लगाए गंभीर आरोप बॉलीवुड समाचार
    अभिनव के आरोपों पर फूटा सलमान खान के परिवार का गुस्सा, अरबाज लेंगे लीगल एक्शन बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की मौत के बाद सलमान और करण जौहर सहित आठ हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025