बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने फिल्मी करियर के लिए बदले अपने नाम

बॉलीवुड की दुनिया में करियर बनाने का सपना कई लोग देखते हैं, लेकिन हर किसी को कामयाबी नहीं मिलती। कई लोगों को ढंग से एक्टिंग नहीं आती तो कई लोग अपने नाम की वजह से मार खा जाते हैं। जी हां आपने सही सुना, बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए नाम का बड़ा योगदान है। आज हम आपको 10 मशहूर अभिनेताओं के नाम बताएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अपने नाम बदल लिए। आइए जानें।
राजेश खन्ना: अपने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपनी एक्टिंग से दशकों तक करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन उनका असली नाम जतिन खन्ना था, जिसे इन्होंने बाद में बदलकर राजेश खन्ना रख लिया। जैकी श्रॉफ: बॉलीवुड में स्टाइलिश और छोटे नाम ज्यादा पसंद किए जाते हैं और यह चलते भी हैं। शायद यही वजह है कि कभी जय किशन काकूभाई कहलाने वाले बाद में नाम बदलकर जैकी श्रॉफ बन गए।
कई दशकों तक बॉलीवुड में एक्शन किंग और डिस्को डांसर के नाम से प्रसिद्ध रहे मिथुन दा का असली नाम गौरंग चक्रवर्ती था, जिसे बाद में बदलकर वो मिथुन चक्रवर्ती बन गए। इसके बाद वो बॉलीवुड में काफी प्रसिद्ध हुए।
सनी देओल: अगर सनी पाजी को बॉलीवुड का हीमैन कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। इन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में दुश्मनों को अपने ढाई किलो के हाथ से मसल कर रख दिया था। ये तो आप जानते ही होंगे, लेकिन इस बात से आप जरुर अनजान होंगे कि सनी पाजी का असली नाम अजय सिंह देओल था। बॉबी देओल: सनी के छोटे भाई पहले विजय सिंह देओल थे, लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के लिए बॉबी देओल बन गए।
केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने अनोखे स्टाइल से हैरान करने वाले और सबको अपना दीवाना बनाने वाले रजनीकांत का असली नाम शायद ही आप जानते होंगे। थलाईवा का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था।
सैफ अली खान: बॉलीवुड और असली जीवन के नवाब सैफ अली खान का नाम पहले साजिद अली खान था, जिसे बाद में इन्होंने बदल दिया। जहां लोग अपने नाम को बदलकर छोटा करते हैं, वहीं इन्होंने अपने नाम को बदलकर थोड़ा स्टाइलिश नाम रख लिया। अजय देवगन: वीरू देवगन ने अपने बेटे अजय का नाम प्यार से विशाल देवगन रखा था, जिसे बाद में इन्होंने बदलकर अजय देवगन कर दिया। इन्होंने कई फिल्मों में अजय का किरदार भी निभाया है।
टाइगर श्रॉफ: अपने बेहतरीन डांस और खतरनाक एक्शन स्टंट से आज के युवाओं के बीच लोकप्रिय बने एक्टर टाइगर ने भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए जय हेमंत श्रॉफ से अपना नाम बदलकर टाइगर श्रॉफ रख लिया। आयुष्मान खुराना: हर तरह की एक्टिंग से आज के युवाओं को अपना दीवाना बनाने वाले आयुष्मान भी नाम बदलने वाले एक्टर्स में शामिल हैं। पहले उनका नाम निशांत खुराना था, जिसे बदलकर इन्होंने आयुष्मान खुराना कर दिया।