NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्यार पर विश्वास करते हैं, तो ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये पाँच रोमांटिक फिल्में
    प्यार पर विश्वास करते हैं, तो ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये पाँच रोमांटिक फिल्में
    मनोरंजन

    प्यार पर विश्वास करते हैं, तो ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये पाँच रोमांटिक फिल्में

    लेखन प्रदीप मौर्य
    April 07, 2019 | 09:49 am 1 मिनट में पढ़ें
    प्यार पर विश्वास करते हैं, तो ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये पाँच रोमांटिक फिल्में

    बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं, उनमें से कुछ सुपरहिट होती हैं, तो कुछ फ़्लॉप हो जाती हैं। बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में जैसे रोमांटिक, ड्रामा, राजनीतिक, ऐक्शन और हॉरर फिल्में बनती हैं। हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से फिल्में देखता है। अगर आपको प्यार पर विश्वास है और आपको रोमांटिक फिल्में देखना पसंद है, तो आपको बॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन रोमांटिक फिल्में ज़रूर देखनी चाहिए।

    'मोहब्बतें': बंधनों को तोड़कर प्यार

    'मोहब्बतें': बंधनों को तोड़कर प्यार

    'मोहब्बतें' का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने 2000 में किया था। इसमें तीन छात्रों की कहानी है, जो गुरुकुल में पढ़ने के लिए आते हैं। वहाँ प्यार करने की मनाही होने के बाद भी वो प्यार में पड़ जाते हैं। उन्हें मुश्किल में पड़ने पर एक म्यूज़िक टीचर उनकी मदद के लिए आता है। फिल्म में बंधन मुक्त प्यार के बारे में दिखाया गया है। इसमें शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन, जीमी शेरगिल, उदय चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और जुगल हंसराज थे।

    'वीर-ज़ारा': सरहद पार का प्यार

    'वीर-ज़ारा': सरहद पार का प्यार

    रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की 'वीर-ज़ारा' एक बेहतरीन रोमांटिक फिल्म है। फिल्म के गाने आज भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़े हुए हैं। इसका निर्देशन यश चोपड़ा ने 2004 में किया था। फिल्म में भारतीय वायुसेना के पाइलट वीर को पाकिस्तानी लड़की ज़ारा से प्यार हो जाता है। वह अपने प्यार का इज़हार करने पाकिस्तान पहुँच जाते हैं और जेल में बंद हो जाते हैं। इसमें शाहरुख़ के अलावा, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी थीं।

    'नमस्ते लंदन': सच्चे प्यार की जीत

    'नमस्ते लंदन': सच्चे प्यार की जीत

    विपुल अमृतलाल शाह द्वारा 2007 में निर्देशित 'नमस्ते लंदन' ने उस समय युवाओं के दिल को जमकर धड़काया था। फिल्म में लंदन में रहने वाली जसमीत नाम की एक आधुनिक लड़की की कहानी है, जो परिवार के दबाव में आकर भारत के अर्जुन से शादी करती है। बाद में वह उसे छोड़ देती है। इसके बाद अर्जुन अपने प्यार और शादी को बचाने की कोशिश करता है। इसमें अक्षय कुमार, ऋषि कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में थीं।

    'रब ने बना दी जोड़ी': प्यार के लिए दो रूप

    'रब ने बना दी जोड़ी': प्यार के लिए दो रूप

    'रब ने बना दी जोड़ी' के गाने 'तुझमें रब दिखता है' को कई युवाओं ने अपने पार्टनर को ख़ुश करने के लिए इस्तेमाल किया है। इसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने 2008 में किया था। फिल्म सूरिंदर नाम के एक लड़के पर आधारित है, जिसकी तानी नाम की लड़की से शादी हो जाती है। तानी को सूरिंदर पसंद नहीं है। फिर सूरिंदर, राज बनकर तानी के जीवन में आता है। इसमें शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और विनय पाठक थे।

    'बर्फ़ी': भावनाओं वाला प्यार

    'बर्फ़ी': भावनाओं वाला प्यार

    'बर्फ़ी' में भावनात्मक प्रेम को ख़ूबसूरती से दिखाया गया है। इसका निर्देशन अनुराग बासु ने 2012 में किया था। फिल्म में बर्फ़ी नाम के एक युवक की कहानी है, जो सुन और बोल नहीं सकता है। उसे श्रुति नाम की लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन उसकी शादी किसी और से हो जाती है। फिर बर्फ़ी के जीवन में एक ऑटिस्टिक लड़की आती है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और इलियाना डी क्रूज़ भी थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    मनोरंजन

    अक्षय कुमार

    सुसाइड बॉम्बर की कहानी है सनी देओल की फिल्म 'ब्लैंक', देखें सांसे रोक देने वाला ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    जासूसी के ऊपर बनी बॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    तैमूर करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म में अक्षय कुमार संग आएगा नजर बॉलीवुड समाचार
    इस वेब सीरीज़ के लिए अक्षय कुमार ने चार्ज किए 90 करोड़ रुपये! जानिए बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं सलमान की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर मनोरंजन
    'दबंग 3' में यह अभिनेत्री ऑइटम नंबर के लिए सलमान की पहली पसंद मनोरंजन
    दिशा पटानी का डांसिंग वीडियो वायरल, देखें कैसेे सेलेना गोमेज के गाने पर लगा रहीं ठुमके मनोरंजन
    आ गई 'पीएम नरेंद्र मोदी' की नई रिलीज़ डेट, मेकर्स ने किया ऐलान नरेंद्र मोदी

    शाहरुख खान

    रोमांस के बादशाह अब बने 'डॉ शाहरुख खान', विदेशी यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की उपाधि बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की इस फिल्म से होंगे शाहरुख के बेटे आर्यन बॉलीवुड में लॉन्च! करण जौहर
    दीपिका सहित इन चार बड़े स्टार्स की इस साल नहीं रिलीज़ होगी कोई फिल्म, जानें कारण दीपिका पादुकोण
    शाहरुख के खिलाफ ट्वीट को करण ने किया लाइक, ट्रेंड हो रहा #ShameOnKaranJohar बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    घर बैठे अंतरिक्ष की सैर करना चाहते हैं तो ज़रूर देखने हॉलीवुड की ये पाँच फिल्में हॉलीवुड समाचार
    वेब सीरीज़ की शूटिंग में रोने लगी थीं सनी, पुरानी जिंदगी को नहीं करना चाहती याद बॉलीवुड समाचार
    रेडियो के बाद टेलीविजन में करीना कर सकती हैं डेब्यू, इस शो में आएंगी नज़र! बॉलीवुड समाचार
    'कसौटी जिंदगी की-2' के भाई-बहन का ऑनस्क्रीन लिप-लॉक हुआ वायरल, लोगों ने किया ट्रोल बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023