#Alvida2018: साल 2018 में इन बायोपिक फिल्मों ने मचाया धमाल
क्या है खबर?
2018 खत्म हो रहा है और आगाज़ होने वाला है 2019 का।
बॉलीवुड में इस साल कई सुपरहिट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। इनमें से कई रीमेक थींं तो कई सीक्वल फिल्में, तो कई बायोपिक फिल्में भी रहीं।
पिछले साल के मुकाबले इस साल कई बायोपिक फिल्मों का बोलबाला रहा।
आइए जानते हैं 2018 में वह कौन सी बायोपिक फिल्में हैं जिनका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा।
'सूरमा'
हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा'
फिल्म 'सूरमा' भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक है। संदीप सिंह की भूमिका दिलजीत दोसांझ ने निभाई है।
गौरतलब है कि हरियाणा के संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ थे।
सूरमा में संदीप सिंह के संघर्ष और फिर उठ खड़े होने की क्षमता को दर्शाया गया है।
फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया था। दिलजीत के अपोज़िट फिल्म में तापसी है तो वहीं अंगद बेदी ने संदीप के बड़े भाई का किरदार निभाया है।
जॉन अब्राहम
'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण'
फिल्म में पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म भारतीय सेना के एक कामयाब अंडरकवर मिशन के ऊपर फिल्माई गयी है। इसमें आर्मी और वैज्ञानिकों द्वारा किए गए काम को सराहा गया है।
1998 में भारतीय सेना ने राजस्थान, पोखरण में दूसरा परमाणु बम परिक्षण किया था। इस मिशन में मशहूर वैज्ञानिक और भारत के राष्ट्रपति रह चुके डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम भी शामिल थे।
'परमाणु' में जान अब्राह्म मुख्य किरदार में है।
अक्षय कुमार
'पैडमैन' में अरुणाचलम के किरदार में अक्षय
'पैडमैन' में माहवारी और महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस किया गया है।
फिल्म अरुणाचलम मुरुगननाथम की जिंदगी से प्रेरित है। अरुणाचलम तमिलनाडु के कोयंबटूर के निवासी हैं।
उन्होंने सेनेटरी नैपकिन बनाने के लिए दुनिया की सबसे सस्ती मशीन बनाई है। फिल्म में अरुणाचलम का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है।
फिल्म में अक्षय के अलावा सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने लोगों में सेनेटरी नैपकिन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई।
गोल्ड
आजादी के बाद पहला गोल्ड जीतने वाली हॉकी टीम की कहानी
'गोल्ड' मेंं आज़ादी के पहले ब्रिटिश इंडिया के राज्य में खेलने वाली हॉकी टीम की और उसके मैनेजर की कहानी दिखाई गई है।
उनका सपना था कि किसी दिन वो स्वतंत्र भारत की टीम के लिए ओलंपिक खेलें और जब यह मौका आता है तो किस तरह की मुश्किलें टीम के मैनेजर के सामने आती हैं और उन्होंने उसका कैसे सामना किया।
फिल्म में अक्षय कुमार, मौनी रॉय, कुणाल कपूर, आमित साध व विनीत कुमार मुख्य भूमिका में है।
रणबीर कपूर
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू'
'संजू' इस साल सबसे अधिक कमाई करनेवाली फिल्म बनी। फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी।
'संजू' में संजय दत्त के ड्रग के किस्से, पिता से नाराजगी, मां को खोना, आतंकवादी होने के आरोप लगना, मुकदमा चलना, जेल मे सजा काटना व कम बैक करना जैसे कई किस्से दिखाए गए हैं।
संजय दत्त का किरदार फिल्म में रणबीर कपूर ने निभाया है। संजय के पिता सुनीत दत्त के किरदार में परेश रावल हैं।