थाणे पुलिस ने टीवी अभिनेत्री को मानव तस्करी गिरोह से बचाया, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
मनोरंजन
महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एक बड़े मानव तस्करी और देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 35 साल की एक टीवी अभिनेत्री को बचाया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) से मिली सूचना के बाद की। पुलिस ने एक नकली ग्राहक का इस्तेमाल कर तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी को पकड़ा।
आरोप है कि वह मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं को देह व्यापार के दलदल में धकेल रही थी।
उमर गिरफ्तार, पुरुष साथी की तलाश जारी
बचाई गई अभिनेत्रीयां अब सुरक्षित हैं और उन्हें मुंबई के रेस्क्यू फाउंडेशन की देखरेख में रखा गया है। पुलिस ने उमर को गिरफ्तार कर मानव तस्करी विरोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन उसके पुरुष साथी की तलाश अभी भी जारी है।
जांच अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह खास तौर पर टीवी सीरियल, वेब सीरीज और फोटोशूट में काम करने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।