LOADING...
थलापति विजय ने 'जन नायकन' रिलीज की देरी को साजिश बताया, बोले- मुझे न्याय चाहिए
थलापति विजय ने 'जन नायकन' रिलीज की देरी पर प्रतिक्रिया दी

थलापति विजय ने 'जन नायकन' रिलीज की देरी को साजिश बताया, बोले- मुझे न्याय चाहिए

Apr 02, 2026
06:48 pm

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अब राजनीति की दुनिया में दस्तक दे चुके हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) आगामी तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए मैदान में उतरने को तैयार है। 2 अप्रैल को अभिनेता चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समर्थकों से बातचीत करते हुए फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज में देरी से जुड़ी साजिश और करूर भगदड़ पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न पार्टियां उनके विरोध में एकजुट हो गई हैं।

बयान

विजय ने बताया कि उनके खिलाफ कई लोग खड़े

अभिनेता ने समर्थकों से बातचीत करते हुए कहा, "मुझे आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि कैसे सभी पार्टियां आपके विजय के विरोध में एकजुट हो गई हैं। जैसा कि कई लोगों ने कहा, करुड़ घटना के आसपास की साजिश और यह तथ्य कि मेरी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' रिलीज नहीं हो सकी। क्या होगा अगर इससे हमारा गहरा रिश्ता और भी मजबूत हो जाए? और क्या होगा अगर वह फिल्म चुनावों में एक शक्तिशाली हथियार बन जाए?"

न्याय

विजय बोले कि उन्हें भी न्याय चाहिए

अभिनेता ने आगे कहा, "एक भाई के रूप में, एक बेटे के रूप में, आपके विजय के रूप में, मैं आपके न्याय के लिए लड़ रहा हूं। मुझे भी न्याय चाहिए।" बता दें, विजय की फिल्म 'जन नायकन' 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा प्रमाणन में देरी के कारण यह स्थगित हो गई और अब समीक्षा समिति के पास है। अभिनेता ने इस मामले को अपने खिलाफ एक साजिश का हिस्सा बताया है।

Advertisement