NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महिला दिवस स्पेशल: 'थलाइवी' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, आने वाली हैं ये महिला केंद्रित फिल्में
    मनोरंजन

    महिला दिवस स्पेशल: 'थलाइवी' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, आने वाली हैं ये महिला केंद्रित फिल्में

    महिला दिवस स्पेशल: 'थलाइवी' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, आने वाली हैं ये महिला केंद्रित फिल्में
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 08, 2021, 02:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला दिवस स्पेशल: 'थलाइवी' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, आने वाली हैं ये महिला केंद्रित फिल्में

    महिलाओं का इस समाज में विशेष योगदान है। आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हिंदी सिनेमा में भी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें अभिनेत्रियों का बोलबाला रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको बॉलीवुड की इस साल आने वाली कुछ ऐसी फिल्मों से मुखातिब कराने जा रहे हैं, जिनमें अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

    'थलाइवी' में जयललिता का जीवन पर्दे पर उतारेंगी कंगना

    इस सूची में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का। उनकी बहुचर्चित फिल्म 'थलाइवी' अभिनेत्री से राजनेता बनीं जयललिता के जीवन पर आधारित है। अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता के जीवन को पर्दे पर उतारने के लिए कंगना ने अपने लुक पर भी खूब काम किया है। जयललिता की जयंती (24 फरवरी) को कंगना ने फिल्म का टीजर जारी कर फैंस को बड़ी सौगात दी थी। यह फिल्म 23 अप्रैल को दर्शकों के बीच आएगी।

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' में माफिया क्वीन बनने जा रहीं आलिया

    इस फेहरिस्त में दूसरा नाम है आलिया भट्ट का, जो जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगी। इसमें आलिया माफिया क्वीन गंगूबाई के संघर्षों को पर्दे पर साकार करेंगी। यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होगी। पिछले महीने इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देख लग रहा था कि बड़ी बिंदी और बाएं गाल पर मस्से के साथ काफी हद तक आलिया के किरदार को हकीकत के करीब ले जाने की कोशिश की गई है।

    'शाबाश मिट्ठू' में क्रिकेटर मिताली राज का रोल करेंगी तापसी

    इस साल रिलीज होने वाली तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठ' भी नारित्व के उत्सव को मनाती दिखेंगी। इसमें तापसी क्रिकेटर मिताली राज का रोल करेंगी। मिताली भारतीय महिला नेशनल क्रिकेट की पूर्व कप्तान रही हैं। उनकी भूमिका के साथ न्याय करने के लिए तापसी ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इसके जरिए उन्हें क्रिकेट खेलने का मौका मिला। इस गेम की तापसी हमेशा से फैन रही हैं। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल पर्दे पर आएगी।

    बैडमिंटन स्टार साइना की बायोपिक में धाक जमाएंगी परिणीति

    इस साल अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाती दिखेंगी। उन्हें बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' में देखा जाएगा। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी इस फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म इस साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 5 मार्च को इस फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें साइना नेहवाल के लुक में परिणीति ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी।

    धाकड़ अवतार से दर्शकों को चौंकाएंगी कंगना

    कंगना इस साल 'धाकड' और 'तेजस' जैसी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। 'धाकड़' में वह एक जासूस का किरदार निभा रही हैं। रजनीश घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। दूसरी तरफ 'तेजस' में कंगना एक जांबाज महिला पायलट की कहानी दर्शाती दिखेंगी। कहा जा रहा है कि यह इस साल के अंत तक पर्दे पर आएगी। अभी फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं हुआ है।

    'शेरनी' में वन अधिकारी के रूप में दिखेंगी विद्या बालन

    फिल्म 'शेरनी' अभिनेत्री विद्या बालन की आने वाली फिल्म है, जिसका दारोमदार उन्हीें के कंधों पर है। इसमें वह एक वन अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। कोरोना महामारी की वजह से फिल्म का शूट ठप हो गया था। हालांकि अब विद्या शूट के लिए दोबारा मध्य प्रदेश पहुंच गई हैं। फिल्म इसी साल दर्शकों के बीच आएगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान अमित मसुर्कर के हाथ में है। विद्या की यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

    8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं महिला दिवस?

    1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान 28 फरवरी को रूस की महिलाओं ने 'ब्रेड एंड पीस' की मांग की थी। ग्रेगेरियन कैलेंडर में यह दिन 8 मार्च था। तभी से महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाने लगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023