वीडियो: टेरेंस लुईस पर नोरा को गलत तरीके से छूने का आरोप, कोरियोग्राफर ने दिया जवाब
क्या है खबर?
बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज की भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। शो में अक्सर वह लोगों को अपनी दिलकश अदाओं का दिवाना बनाती दिखती हैं।
वहीं शो के अन्य जज और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ भी उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आती है।
हालांकि, हाल ही में टेरेंस पर नोरा को गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया था। जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
विवाद
जानिए क्या है विवाद
दरअसल, कुछ दिन पहले ही शो में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें सम्मान देने के लिए तीनों जज अपनी कुर्सी से खड़े होकर उन्हें झुककर नमस्कार करते हुए उनका स्वागत करने लगे।
तभी नमस्कार करने के लिए टेरेंस ने जैसे ही अपना हाथ उठाया, उनका हाथ नोरा के बैक पर लग गया। हालांकि, इस पर नोरा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई, लेकिन सोशस मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया।
ट्विटर पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो
This creep is Terence Lewis
— Ganesh (@GaneshJaiHind) September 27, 2020
He is doing this on tage to a known face...
No, It's not a slip of hand.!
Where are those Bollywood Feminists who mocked Sunil Gavaskar.?
Can Anushka Sharma say something about this.?#BollywoodDrugShame#BollywoodDrugList pic.twitter.com/fWstqHOuwp
जवाब
टेरेंस को मिला नोरा का साथ
टेरेंस ने इन आरोपों का इंस्टाग्राम पर साधुओं और शिष्यों की कहानी सुनाते हुए जवाब दिया। उन्होंने नोरा को उठाए हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की।
इसके बाद नोरा ने भी उनका साथ देते हुए कमेंट किया, 'शुक्रिया टेरेंस, आज के वक्त में मीम्स के लिए तस्वीरों के छेड़छाड़ आम बात है। मुझे खुशी है इन सब चीजों ने आपको परेशान नहीं किया और आप प्रतिष्ठित बने रहे। मुझे शो में जज के तौर बहुत प्यार और सम्मान मिला।'
जज
नोरा ने ली है मलाइका अरोड़ा की जगह
गौरतलब है कि कुछ समय पहले शो की जज मलाइका अरोड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी जगह नोरा की जज के तौर पर एंट्री करवाई गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार वह कुछ समय के लिए ही इस शो का हिस्सा हैं। जैसे ही मलाइका फिर से पहले की तरह स्वस्थ हो जाएंगी, वह शो में अपनी जज की कुर्सी संभालने के लिए वापिस आ जाएंगी।
हालांकि, नोरा को भी शो में दर्शक काफी पंसद कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट
इन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं नोरा फतेही
नोरा के फिल्मी करियर की बात करें तो इन दिनों वह गुरु रंधावा के साथ अगली म्यूजिक वीडियो 'नाच मेरी रानी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस वीडियो को टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया गया है। कुछ समय पहले ही इस गाने की शूटिंग मुंबई में सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी की गई है।
इसके अलावा नोरा जल्द ही अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली हैं।