NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गुस्सैल और शराबी डॉक्टर बनें शाहिद कपूर, 'कबीर सिंह' का टीज़र हो रहा वायरल, देखें
    गुस्सैल और शराबी डॉक्टर बनें शाहिद कपूर, 'कबीर सिंह' का टीज़र हो रहा वायरल, देखें
    मनोरंजन

    गुस्सैल और शराबी डॉक्टर बनें शाहिद कपूर, 'कबीर सिंह' का टीज़र हो रहा वायरल, देखें

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    April 08, 2019 | 06:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गुस्सैल और शराबी डॉक्टर बनें शाहिद कपूर, 'कबीर सिंह' का टीज़र हो रहा वायरल, देखें

    बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' का टीज़र सोमवार को ऑउट कर दिया गया है। इस टीज़र में शाहिद शानदार लुक में नज़र आ रहे हैं। 'कबीर सिंह' का टीज़र आते ही वायरल हो गया है। फैन्स को टीज़र काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि इसके पहले शाहिद ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें वह सिगरेट पीते नजर आ रहे थे।

    इन्टेंस लुक में दिख रहे शाहिद

    टीज़र की शुरुआत वॉयस ओवर के साथ शुरू होती है। वॉयसओवर में सुनाई देता है कि यह डॉक्टर कबीर राजगीर सिंह है। कबीर, दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के बेहतरीन छात्रों में से एक रहे हैं। इसके बाद शाहिद की एंट्री होती है। शाहिद, सिगरेट पीते नज़र आते हैं। 'कबीर सिंह' के टीज़र में शाहिद इन्टेंस लुक में दिख रहे हैं। इसमें शाहिद दाढ़ी बढ़ाए, हर वक्त सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं।

    टीज़र के बाद लोगों को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार

    टीज़र में शाहिद का अंदाज एक दम अलग हटकर देखने को मिल भी रहा है, जिसके चलते अब फिल्म को लेकर फैन्स में और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। टीज़र के बाद अब लोगो को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    क्या है फिल्म की कहानी?

    एक मिनट के इस टीज़र में आखिरी में कियारा आडवाणी की झलक दिखाई दी है। बता दें कि ये एक इन्टेंस लव स्टोरी है। इसमें एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी को दिखाया गया है, जिसे बहुत ज्यादा गुस्सा आता है और वह इस पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। रिलेशनशिप के फेल होने पर कबीर सिंह शराबी बन जाता है। फिल्म में शाहिद अपनी पिछली फिल्मों से हटकर अलग नज़र आने वाले हैं।

    शाहिद ने फिल्म का पोस्टर किया था शेयर

    Find the #kabirsingh within you. @Advani_Kiara @imvangasandeep @itsBhushanKumar @MuradKhetani #KrishanKumar @ashwinvarde @TSeries @Cine1Studios @KabirSinghMovie pic.twitter.com/AaaMBAizot

    — Shahid Kapoor (@shahidkapoor) April 6, 2019

    पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे शाहिद-कियारा

    बता दें कि 'कबीर सिंह' के जरिए पहली बार शाहिद और कियारा एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों इसके पहले एक म्यूजिक वीडियो 'उर्वशी' में साथ नजर आ चुके हैं, जिसमें दोनो की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

    'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक है 'कबीर सिंह'

    'कबीर सिंह' साल 2017 में आई तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक है और काफी वक्त से चर्चा में है। ओरिजिनल फिल्म में जहां विजय देवराकोंडा नजर आए थे, वहीं इस फिल्म में उनका किरदार शाहिद निभा रहे हैं। 'अर्जुन रेड्डी' को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया था। 'अर्जुन रेड्डी' को तमिल में भी बनाया जा रहा है जिसका नाम 'वर्मा' है। फिल्म में ध्रुव विक्रम के साथ मेघा डेब्यू कर रही हैं।

    21 जून, 2019 को होगी रिलीज़

    'कबीर सिंह' का भी निर्देशन संदीप वांगा ने किया है। बता दें ओरिजिनल फिल्म को भी संदीप वांगा ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म के लिए पहले अर्जुन कपूर को अप्रोच किया गया था जिसके बाद शाहिद को फाइनल कास्ट किया गया है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। फिल्म को भूषण कुमार, मुराद खेतानी, क्रिशन कमार और अश्विन वार्डे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 जून, 2019 को रिलीज होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    कियारा आडवाणी

    बॉलीवुड समाचार

    सीढियों से गिरने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनास ने बचाया, वीडियो वायरल मनोरंजन
    विवेक ओबेरॉय ने जताई इच्छा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट से लड़ना चाहते हैं चुनाव नरेंद्र मोदी
    शाहरुख खान ने छोड़ दी 'डॉन 3', यह अभिनेता होगा नया डॉन! शाहरुख खान
    अनिल कपूर समझ लोग लेने लगे थे इस शख्स का ऑटोग्राफ, देखें 'झक्कास' का डुप्लीकेट मनोरंजन

    मनोरंजन

    भोजपुरी क्वीन मोनालिसा बाथटब में दिख रहीं ग्लैमरस, देखें वायरल तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    मलाइका 45 की उम्र में करेंगी शादी! बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जिन्होंने 40 के बाद लिए सात फेेरे बॉलीवुड समाचार
    मानुषी छिल्लर के हाथ एक और प्रोजेक्ट, यशराज की फिल्म में इस अभिनेता संग आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    प्यार पर विश्वास करते हैं, तो ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये पाँच रोमांटिक फिल्में अक्षय कुमार

    कियारा आडवाणी

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'पासूरी नू' रिलीज  सत्यप्रेम की कथा
    'सत्यप्रेम की कथा' की एडवांस बुकिंग शुरू, फिर साथ नजर आएंगे कार्तिक और कियारा  कार्तिक आर्यन
    'सत्यप्रेम की कथा' के लिए कार्तिक ने ली सबसे ज्यादा रकम, जानिए सभी कलाकारों की फीस  कार्तिक आर्यन
    'सत्यप्रेम की कथा': संगीतकार ने किया 'पसूरी' का बचाव, कहा- अब गाना पसंद कर रहे लोग  सत्यप्रेम की कथा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023