Loading...
नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता बोलीं- सच में मरा है या भागने की तरकीब?
नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल

नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता बोलीं- सच में मरा है या भागने की तरकीब?

Oct 10, 2026
03:05 pm

क्या है खबर?

'मीटू' विवाद से चर्चा में आईं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान नाना पाटेकर की मौत की खबरों पर शक जताया है। तनुश्री ने सवाल उठाया कि क्या वाकई उनकी मौत हुई है या ये जांच से बचने का कोई तरीका है। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आशंका जताई कि कहीं इस खबर के पीछे भी कोई साजिश तो नहीं है।

सवाल

"मरे हुए इंसान पर चुप क्यों रहें, फिर क्यों जलाते हैं रावण का पुतला?"

तनुश्री ने इंस्टाग्राम लाइव पर कहा, "अगर लोग मुझे किसी मृत व्यक्ति के बारे में बुरा न बोलने के लिए कह रहे हैं तो फिर हर साल रावण के पुतले क्यों जलाए जाते हैं? मेरे धर्म ने मुझे सिखाया है कि शैतान जीते जी भी शैतान है, और मरने के बाद भी शैतान ही रहता है।"

तनुश्री ने कहा, "वो तेरहवीं तक प्रेतलोक में रहें और फिर सीधे नर्क में जाएं। उसे सीधे नरक में जाना चाहिए।"

हमला

शैतान, चालाक और शातिर दिमाग, नाना पर भड़कीं तनुश्री

तनुश्री ने उन्हें शैतान, चालाक, शातिर दिमाग और झूठा करार दिया। वो बोलीं, "ये अपने हाथों मरा है, अगर मरा है तो मुझे शक है। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियाने केस में गहरी जांच चल रही है और कई नाम सामने आ रहे हैं। अगर दूर-दूर से भी किसी का कनेक्शन है तो उसका आज नहीं तो कल नाम आने वाला है, इसलिए मुझे थोड़ा शक है कि ये सच में मरा है या भागने की कोई तरकीब है।"

ADVERTISEMENT

आलोचना

"वो अकेला नहीं, शैतानों का पूरा गिरोह था"

तनुश्री बोलीं कि अगर नाना की वाकई मौत हो चुकी है तो इस दुनिया से एक बहुत ही बुरा इंसान चला गया है। उन्होंने ये दावा भी किया कि उन पर काला जादू करवाया गया था, लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि उनकी जिंदगी में कुछ सकारात्मक चीजें होने लगी हैं।

तनुश्री ने आगे कहा, "नाना अकेला नहीं था। वो शैतानों का एक पूरा गिरोह था।"

तनुश्री की इस बयानबाजी पर नाना के प्रशंसकों का गुस्सा फूट पड़ा है।

ADVERTISEMENT