Loading...
नाना पाटेकर पर बरसीं तनुश्री बोलीं- मेरी जिंदगी नरक बना दी, मरने से पाप नहीं धुलते
नाना पाटेकर के निधन पर क्या बोलीं तनुश्री दत्ता?

नाना पाटेकर पर बरसीं तनुश्री बोलीं- मेरी जिंदगी नरक बना दी, मरने से पाप नहीं धुलते

Oct 09, 2026
05:43 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में कहा कि दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग और नकारात्मकता झेलनी पड़ रही है। तनुश्री ने बताया कि साल 2018 में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद से उनकी जिंदगी नरक बन गई थी। बता दें कि नाना पर तनुश्री ने साल 2008 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

खुलासा

"मीटू के बाद गाड़ी के ब्रेक काटे गए, गुंडे पीछा करते थे"

तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि 'मीटू' आंदोलन के बाद उन पर जानलेवा हमले हुए। गुंडे उनका पीछा करते थे। उन्होंने कहा कि जो लड़की कभी बिना डर के घूमती और हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट करती थी, उसकी जिंदगी नरक बना दी गई। तनुश्री के मुताबिक, उनके साथ इतनी शर्मनाक घटनाएं हुईं कि वो इंस्टाग्राम पर बता भी नहीं सकतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2024 में उनकी गाड़ी के ब्रेक तक काट दिए गए थे।

तंज

मौत से नहीं धुलते अपराध- तनुश्री

अभिनेत्री ने नाना के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी के मरने से उसके किए अपराध खत्म नहीं हो जाते। शुरुआत में इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने कहा था कि खबर मिलने के बाद वो सोच-समझकर बयान देंगी, क्योंकि उनका पूरा दिन तय था और वो मीडिया में 'दुष्ट के मरने' की चर्चा से चिंतित थीं।

नए वीडियो में तनुश्री ने नफरत भरे मैसेज भेजने वालों को फटकार लगाते हुए दोहराया कि मौत से किसी के गुनाह नहीं धुलते।

ADVERTISEMENT

पलटवार

तनुश्री का ट्रोल्स पर पलटवार

तनुश्री ने ट्रोल्स पर कहा कि लोग इतने मूर्ख कैसे हो सकते हैं? उन्होंने साफ किया कि दुनिया का अनुभव अलग हो सकता है, लेकिन उनका अनुभव भयावह था।

तनुश्री के मुताबिक, किसी के मरने से न तो अपराध मिटते हैं और ना ही पीड़ितों का हिसाब चुकता होता है।

अभिनेत्री ने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जो उन्हें माफ करने की सलाह दे रहे थे, ये दोहराते हुए कि नाना ने उनसे कभी माफी नहीं मांगी थी।

ADVERTISEMENT

माफी

"बिना माफी के ईश्वर भी माफ नहीं करता"

तनुश्री बोलीं, "बिना माफी मांगे तो ईश्वर भी किसी को माफ नहीं करता। किसी को पहले अपना गुनाह कबूल करना पड़ता है कि उसने गैंग बनाकर किसी की जिंदगी बर्बाद की। जब मैं कहती हूं कि 'दुष्ट मर गया' तो मेरा यही मतलब होता है, क्योंकि वो मेरी सच्चाई थी। उस इंसान ने मरने के बाद भी मुझे परेशान किया।"

तनुश्री ने व्यूज के लिए ट्रोल करने वाले यूट्यूबर्स को खुद को उनकी जगह रखकर सोचने की चुनौती दी।

गुस्सा

तनुश्री ने नाना को बताया अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा शैतान

तनुश्री ने कहा कि जो दर्द उन्होंने झेला है, उसमें कोई 4 दिन भी नहीं टिक पाएगा।

उन्होंने खुलासा किया कि 2018 के बाद उन पर जानलेवा हमले हुए, जबकि उन्होंने अब तक अपना सिर्फ थोड़ा सा ही दर्द बयां किया है। तनुश्री के मुताबिक, 2020 के बाद से उन्होंने हर दिन नाना की वजह से संघर्ष किया।

उन्होंने नाना को अपनी जिंदगी का 'सबसे बड़ा शैतान' बताया, हालांकि पुलिस ने सबूतों के अभाव में केस बंद कर दिया था।

ADVERTISEMENT