Page Loader
तैमूर करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म में अक्षय कुमार संग आएगा नजर

तैमूर करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म में अक्षय कुमार संग आएगा नजर

Apr 01, 2019
06:31 pm

क्या है खबर?

करीना कपूर व सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे चहेेते स्टार किड हैं। आम लोगों के अलावा तैमूर के चाहने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के भी कई सितारे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब तैमूर को लेकर खबरें हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। कहा जा रहा है कि तैमूर, मम्मी करीना की अगली रिलीज़ 'गुड न्यूज' में दिखाई देगा।

वीडियो

फिल्म के लिए तैमूर ने पूरी कर ली शूटिंग

खबरे हैं कि तैमूर ने फिल्म के लिए अपने सीन्स शूट कर लिए हैं। तैमूर दस मिनट के लिए फिल्म में दिखाई देने वाला है। वह अपनी मम्मी करीना और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देगा। बता दें कि तैमूर मीडिया को कई बार हॉय-बॉय करते नज़र आ चुका है। करीना भी बता चुकी हैं कि उनके बेटे को कैमरे के आगे झिझक महसूस नहीं होती। ऐसे में फिल्म में तैमूर को देखना वाकई दिलचस्प होगा।

जानकारी

'गुड न्यूज' के सेट्स से तैमूर का वीडियो हो चुका है वायरल

गौरतलब है कि इससे पहले तैमूर का 'गुड न्यूज' से एक वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो में तैमूर, 'गुड न्यूज' की अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ नज़र आया था। दोनों वीडियो में मस्ती करते हुए नज़र आ रहे थे

इंस्टाग्राम पोस्ट

कियारा के साथ वीडियो में तैमूर

जोड़ी

दस साल पहले 'कमबख्त इश्क' में नज़र आए थे करीना-अक्षय

बता दें कि करीना और अक्षय की जोड़ी फैन्स को 'गुड न्यूज' के जरिए दस साल बाद देखने को मिलने वाली है। अक्षय और करीना आखिरी बार साल 2009 में आई 'कमबख्त इश्क' में साथ दिखाई दिए थे। 'कमबख्त इश्क' को शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा ये जोड़ी 'अजनबी', 'ऐतराज', 'टशन' और 'बेवफा' में भी नज़र आ चुकी है। करीना ने अक्षय की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में कैमियो भी किया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

गु'ड न्यूज' के सेट पर करीना और अक्षय

रिलीज़

6 सितंबर, 2019 को रिलीज़ होगी फिल्म

बता दें कि 'गुड न्यूज' में करीना-अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी सेरोगेसी के विषय पर आधारित होगी। फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि करण जौहर, अक्षय और वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर्स इसको प्रोड्यूस कर रहा है। इससे पहले सेरोगेसी पर 'फिलहाल' और 'चोरी चोरी चुपके चुपके' जैसी फिल्में भी बन चुकी हैं। फिल्म 6 सितंबर, 2019 को रिलीज़ होगी।