NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: स्वरा भास्कर के दमदार प्रदर्शन वाली फिल्में जिन्हें OTT पर देखनी चाहिए
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: स्वरा भास्कर के दमदार प्रदर्शन वाली फिल्में जिन्हें OTT पर देखनी चाहिए
    OTT पर मौजूद स्वरा भास्कर की बेहतरीन फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@reallyswara)

    जन्मदिन विशेष: स्वरा भास्कर के दमदार प्रदर्शन वाली फिल्में जिन्हें OTT पर देखनी चाहिए

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 09, 2023
    08:30 am

    क्या है खबर?

    स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बेबाक राय के कारण भी जानी जाती हैं।

    अपने राजनीतिक बयानों के कारण वह सोशल मीडिया पर अकसर ट्रोलिंग का सामना करती हैं। हाल ही में वह समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी के लिए भी चर्चा में रहीं।

    9 अप्रैल को स्वरा भास्कर का 35वां जन्मदिन है। आपको बताते हैं उनकी बेहतरीन प्रदर्शन वाली फिल्में, जो आपको OTT पर देखनी चाहिए।

    #1

    निल बटे सन्नाटा

    'निल बटे सन्नाटा' के लिए स्वरा ने कई पुरस्कार अपने नाम किए थे।

    अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म में स्वरा ने चंदा नाम की औरत का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी को मुश्किलों से लड़ना और जमकर पढ़ाई करना सिखाती है।

    इस प्रक्रिया में वह खुद भी अपनी बेटी के साथ स्कूल में पढ़ाई करने लगती है।

    उनका अभिनय कभी होठों पर मुस्कान तो कभी आंखों में आंसू ले आता है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #2

    अनारकली ऑफ आरा

    अविनाश दास की इस फिल्म में स्वरा ने डांसर अनारकली का किरदार निभाया है, जो भावुक तो है, लेकिन जरूरत पड़ने पर दुनिया से टकराने से भी पीछे नहीं हटती।

    फिल्म की कहानी में स्वरा के अभिनय ने जान फूंक दी है और उनका किरदार स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस के दौरान हुई बदतमीजी का बदला लेकर रहता है। इस फिल्म के लिए उन्हें समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #3

    वीरे दी वेडिंग

    रिया कपूर के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म में पहली बार बॉलीवुड ने लड़कियों की दोस्ती को केंद्र में रखकर स्क्रीन पर कुछ खास पेश किया।

    फिल्म में स्वरा का बोल्ड किरदार देखने को मिला, जो अपने पति से अलग होने का फैसला करती है।

    फिल्म में स्वरा को करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया की दोस्त दिखाया गया है। फिल्म विवादों में भी रही थी। यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

    #4

    रांझणा 

    स्वरा का नाम लिया जाए और 'रांझणा' का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता।

    इस फिल्म में स्वरा ने गुस्सैल लड़की बिंदिया का किरदार निभाया है, जो मुख्य किरदार कुंदन (धनुष) से प्यार करती है।

    रोमांटिक ड्रामा में बनारस की गलियों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक की कहानी दिखाई गई।

    फिल्म में स्वरा का किरदार सच्चे प्यार को ठुकराए जाने का दर्द दिखाता है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #5

    तनु वेड्स मनु

    आनंद एल रॉय की इस बेहतरीन फिल्म में स्वरा ने तनु (कंगना रनौत) की बेस्ट फ्रेंड पायल का किरदार निभाया है।

    खास बात यह रही कि मुख्य कलाकार के बजाय सहायक भूमिका में होने के बाद भी स्वरा को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया और उनके अभिनय की तारीफ हुई।

    फिल्म में दिखाया गया है कि वह किस तरह अपनी दोस्त का साथ देती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    स्वरा भास्कर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 1,200 अंक ऊपर  शेयर बाजार समाचार
    दिल्ली-NCR में Vi की 5G सेवा शुरू, जानिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान दिल्ली
    बेंगलुरू कॉन्सर्ट विवाद में गायक सोनू निगम को राहत, जानिए क्या है पूरा मामला सोनू निगम
    IPL फिर हो रहा शुरू, जियो के इन प्लांस के साथ जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में देखें IPL 2025

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: रोहित शेट्टी की इन फिल्मों ने बनाया उन्हें बॉलीवुड की 'हिट मशीन' रोहित शेट्टी
    जन्मदिन विशेष: रोहित शेट्टी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन रोहित शेट्टी
    रोहित शेट्टी ने जन्मदिन पर जुहू में किया नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन, देखिए तस्वीरें रोहित शेट्टी
    जन्मदिन विशेष: आमिर खान एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये, जानिए कुल संपत्ति आमिर खान

    स्वरा भास्कर

    भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन का वीना मलिक ने उड़ाया मज़ाक, स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब बॉलीवुड समाचार
    'बेरोजगार' कन्हैया ने दाखिल किया नामांकन, कुल संपत्ति 6 लाख रुपये, राजद्रोह समेत 5 मामले दर्ज बिहार
    स्वरा भास्कर का हुआ ब्रेक अप! जानें पांच साल से किसे कर रही थीं डेट बॉलीवुड समाचार
    'शीर खुरमा' में स्वरा भास्कर निभाएंगी लेस्बियन का किरदार, इस अभिनेत्री के साथ करेंगी रोमांस नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान के गाने में राम चरण ने मुफ्त में किया काम, जानें क्या है पुराना रिश्ता सलमान खान
    प्रियंका चाेपड़ा ने 'मिस इंडिया' में लिया भाग तो परिवार में मच गई हायतौबा- मधु चाेपड़ा  प्रियंका चोपड़ा
    अक्षय कुमार के साथ 'अंधाधुन' की रीमेक बनाने की योजना बना रहे रोहित शेट्टी? रोहित शेट्टी
    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर घर बसाने को तैयार, अभिनेत्री बोलीं- दूसरी शादी से परहेज नहीं मलाइका अरोड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025