सुष्मिता सेन-ललित मोदी इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों में शामिल
क्या है खबर?
सर्च इंजन गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नामों की अलग-अलग श्रेणियों में सूची जारी की है। इनमें से एक सूची है सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की।
भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप-10 लोगों में सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी का नाम भी शामिल है।
इस साल जुलाई में ललित ने सुष्मिता संग रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह कपल काफी चर्चा में रहा।
अन्य हस्तियां
सूची में मनोरंजन जगत की इन हस्तियों के भी नाम
इस सूची में 'लॉकअप' में नजर आई अंजली अरोड़ा का नाम भी शामिल है।
अब्दु रोजिक भी इसमें शामिल हैं, जो इन दिनों 'बिग बॉस' में नजर आ रहे हैं।
भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में हॉलीवुड स्टार एंबर हर्ड का भी नाम है।
इस सूची में पहले नंबर पर भाजपा नेता नुपूर शर्मा हैं, इसके बाद क्रमशः द्रौपदी मुर्मू, ऋषि सुनक, ललित मोदी, सुष्मिता, अंजली, अब्दू, एकनाथ शिंदे, प्रवीण तांबे और एंबर हर्ड हैं।