NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत का परिवार इसलिए नहीं कर रहा CBI जांच की मांग, बहन श्वेता ने खोला राज
    मनोरंजन

    सुशांत का परिवार इसलिए नहीं कर रहा CBI जांच की मांग, बहन श्वेता ने खोला राज

    सुशांत का परिवार इसलिए नहीं कर रहा CBI जांच की मांग, बहन श्वेता ने खोला राज
    लेखन भावना साहनी
    Jul 29, 2020, 08:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    सुशांत का परिवार इसलिए नहीं कर रहा CBI जांच की मांग, बहन श्वेता ने खोला राज

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अब भी उनका परिवार इस दुख से उभर नहीं पाया है। सुशांत के फैंस और बॉलीवुड की कई हस्तियां इस मामले में लगातार CBI जांच की मांग कर रहे हैं। इस दौरान हर किसी के मन में एक सवाल है कि सुशांत की परिवार क्यों इस मामले पर जोर नहीं दे रहा, लेकिन अब सुशांत की बहन ने इसका भी जवाब दे दिया है।

    सोशल मीडिया यूजर ने उठाया था सवाल

    एक सोशल मीडिया यूजर ने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति से सवाल किया, 'आप और आपका परिवार क्यों CBI जांच की मांग नहीं कर रहा, अगर सुशांत का परिवार CBI जांच की मांग करता है तो पूरा देश सपोर्ट करेगा।' उन्होंने लिखा, 'सिर्फ फैंस ही यह करने के लिए कह रहे हैं इसीलिए सरकार इस मामले पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। जबकि ऐसे कई सबूत हैं जिससे साबित होता है सुशांत को मारने की साजिश हुई थी।'

    सुशांत के परिवार को मुंबई पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार

    श्वेता ने इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'हम मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने और रिपोर्ट्स आने का इंतजार कर रहे हैं।' श्वेता लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत को याद करते हुए उनकी तस्वीरें और वीजियोड शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत के डॉगी फड्ज और पिता की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके अलावा उन्हें सुशांत के साथ अपनी कुछ निजी चैट भी शेयर की थी। जिसमें वह उन्हें अपने पास बुला रही थीं।

    सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

    बता दें कि हाल ही में सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उनके इस कदम के बाद माना जा रहा है कि सुशांत का परिवार अब जल्द ही CBI का भी रुख कर सकता है।

    सुशांत को इंसाफ दिलवाना चाहते हैं फैंस

    बता दें कि सुशांत की बॉडी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। वहीं, कोई भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि सुशांत जैसा जिंदादिल शख्स आत्महत्या कर सकता है। कई लोगों का मानना है कि सुशांत इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म का शिकार हुए थे। इसी कारण वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए। अब हर कोई उन्हें इंसाफ दिलवाना चाहता है। हालांकि, पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही हैं।

    40 से ज्यादा लोगों से हो चुकी है पूछताछ

    फिलहाल मुंबई पुलिस पुलिस इस मामले में सुशांत के परिवार से लेकर उनके दोस्तों, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा सहित 40 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। अब जल्द ही फिल्मकार करण जौहर और अभिनेत्री कंगना रनौत को भी पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया जाएगा। CBI जांच की मांग के कारण मुंबई पुलिस पर इस मामले को जल्द से जल्द खत्म करने का दबाव है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ जन्मदिन विशेष
    क्या विजय वर्मा अब नहीं निभाएंगे खलनायक की भूमिका? कहा- मुझे अब रुक जाना चाहिए विजय वर्मा
    दहाड़: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं 'देवीलाल' गुलशन देवैया  गुलशन देवैया
    अनिल कपूर का खुलासा, कहा- कपिल शर्मा या पंकज त्रिपाठी होते टीवी सीरीज '24' का हिस्सा अनिल कपूर

    मनोरंजन

    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    अश्विनी अय्यर बनाएंगी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती टीवी जगत की खबरें

    सुशांत सिंह राजपूत

    मनोज बाजपेयी बोले- इंडस्ट्री में स्टार बनने के पीछे की राजनीति नहीं संभाल पाए थे सुशांत मनोज बाजपेयी
    सुशांत सिंह राजपूत फिर दिखेंगे पर्दे पर, दोबारा रिलीज हो रही है 'एमएस धोनी...' बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने की 'किसी का भाई...' के बहिष्कार की मांग किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    रिया चक्रवर्ती ने तीन साल बाद की वापसी तो 'रोडीज' में यूं हुआ स्वागत रिया चक्रवर्ती

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023