NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत की भाभी ने भी तोड़ा दम, नहीं बर्दाशत कर पाई सदमा
    अगली खबर
    सुशांत सिंह राजपूत की भाभी ने भी तोड़ा दम, नहीं बर्दाशत कर पाई सदमा

    सुशांत सिंह राजपूत की भाभी ने भी तोड़ा दम, नहीं बर्दाशत कर पाई सदमा

    लेखन भावना साहनी
    Jun 16, 2020
    11:31 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा कर आत्माहत्या कर ली। मुंबई और सुशांत के घर पटना में मातम का माहौल छाया हुआ है।

    परिवार अभी सुशांत की मौत के गम से उभर भी नहीं पाया था कि अब उनके घर से एक और बुरी खबर सामने आ गई है।

    दरअसल, अब सुशांत सिंह की चचेरी भाभी सुधा देवी का भी निधन हो गया है।

    निधन

    मुंबई में हुआ सुशांत का अंतिम संस्कार, गांव में सुधा ने तोड़ा दम

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुधा को सुशांत के जाने का ऐसा सदमा पहुंचा कि उन्होंने खाना-पीना ही छोड़ दिया था।

    कहा जा रहा है कि सुधा का निधन ठीक उसी समय हुआ जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार सम्पन्न किया जा रहा था। बता दें कि सुधा उस वक्त सुशांत के पैतृक गांव बिहार के पूर्णिया में मलडीहा में थीं।

    ऐसे में अब सुशांत का परिवार यह समझ ही नहीं पा रहा है कि वह खुद को कैसे संभाले।

    सदमा

    सुशांत की मौत खबर से गहरे सदमे में थीं भाभी सुधा

    खबरों की मानें तो सुशांत के निधन की खबर जब उनके गांव में पहुंची तो सुधा यह सुनकर अवाक रह गईं। इसके बाद से ही उनकी तबियत खराब हो गई थी।

    गहरे सदमे की वजह से सुधा बार-बार बेहोश भी होने लगीं। उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया, परिवार के सदस्यों ने उन्हें सांत्वना भी दी, लेकिन सुधा पर किसी का कोई असर नहीं हुआ और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

    जानकारी

    होश में आते ही पूछती थीं सुशांत का हाल

    वह होश में आते ही सिर्फ यही सवाल करती कि 'सुशांत ठीक है या नहीं?' लेकिन लोगों की भीड़ देखकर फिर बेहोश हो जाती। इसके बाद सोमवार की शाम उन्होंने भी हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

    मुश्किल समय

    परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय

    सुशांत के चचेरे भाई और सुधा के पति अमरेंद्र सिंह के लिए यह एक मुश्किल वक्त है।

    उन्होंने मीडिया को बताया कि सोमवार की सुबह से ही सुधा की तबीयत खराब होने लगी थी। शाम को पांच बजे उन्हें दम तोड़ दिया।

    वहीं, सोमवार को ही सुशांत के पिता (केके सिंह) मुंबई पहुंचे थे और बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। इसके बाद शाम को मुंबई में ही सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया।

    अंतिम सांस

    सुशांत ने हमेशा के लिए मूंद ली आंखें

    गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक फ्लैट में रहते थे। यहीं पर ही उन्होंने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अभी सिर्फ 34 साल के थे। उनका यूं अचानक इस दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए एक गहरा सदमा है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार वह पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे, वहीं कुछ दिनों से उन्होंने अपनी दवाईयां लेना भी छोड़ दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री मोदी 6 साल में पहली बार कनाडा में G-7 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे नरेंद्र मोदी
    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत डायरेक्ट करेंगी 'अपराजित अयोध्या', फिल्म को लेकर दी अहम जानकारी मनोरंजन
    क्या आप मुंबई के रास्ते समझाएंगे अमिताभ बच्चन? गूगल मैप ने दिया खास ऑफर गूगल मैप
    जावेद अख्तर को मिला रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय मनोरंजन
    लॉकडाउन में इन सितारों ने दिखाई अनोखी प्रतिभा, अपनी खूबसूरत पेंटिग से जीता दिल सलमान खान

    मनोरंजन

    कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का कार्डियक अरेस्ट से 39 साल की उम्र में निधन दक्षिण भारतीय सिनेमा
    नेहा कक्कड़ को पैदा नहीं करना चाहती थी उनकी मां, भाई टोनी ने ऐसे किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    एकता कपूर के 'नागिन 5' के लिए इन सितारों के नाम आए सामने टीवी शो
    इसलिए अचानक फिल्मों से गायब हो गईं थीं महिमा चौधरी, किया कार एक्सिडेंट का खुलासा अक्षय कुमार

    सुशांत सिंह राजपूत

    #BirthdaySpecial: वो पांच किरदार जिन्होंने बैक ग्राउंड डांसर सुशांत को बनाया सुपरस्टार बॉलीवुड समाचार
    सारा या कृति को नहीं, बल्कि इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं सुशांत! बॉलीवुड समाचार
    पांच फेमस सेलीब्रिटीज जिन्होंने कपिल के शो में आने से कर दिया था मना क्रिकेट समाचार
    कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती के साथ ऑउटिंग पर निकले सुशांत सिंह राजपूत, तस्वीरें वायरल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025