Loading...
सनी देओल-राजकुमार संतोषी की तैयारी, इस बार 30 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल की बारी?
फिल्म का जल्द हो सकता है ऐलान

सनी देओल-राजकुमार संतोषी की तैयारी, इस बार 30 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल की बारी?

Aug 21, 2026
05:11 pm

क्या है खबर?

सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी ने साथ मिलकर 'घायल' और 'दामिनी' जैसी कई फिल्में दीं। फिलहाल, यह जोड़ी फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में है, जो पिछले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब एक और दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है, जो सनी और राजकुमार को साथ लाने का वादा करती है। सूत्रों का कहना है कि दाेनों एक अन्य फिल्म के लिए साथ आने की तैयारी में हैं। यह 'घातक' का सीक्वल हो सकती है।

योजना

अगले कुछ महीनों में घोषणा होने की उम्मीद

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि यह परियोजना 1996 में आई एक्शन फिल्म 'घातक' का सीक्वल हो सकती है। इसका नाम 'घातक 2' होगा या कोई नया नाम रखा जाएगा, यह व्यवस्था पर निर्भर करेगा।

फिलहाल, निर्माता इसे घातक के सीक्वल के तौर पर ही बना रहे हैं। इसका ऐलान अगले 3 महीने में हो सकता है।

सनी की उपलब्धता को देखते हुए अगले साल के मध्य तक फिल्म का निर्माण शुरू करने की योजना है।

तालमेल

अभिनेता और निर्देशक के 3 दशक का सफर

सूत्र ने कहा, "सनी और राजकुमार के बीच 'घायल' के बाद से गहरी दोस्ती रही है। 'बटवारा 1947' ने न सिर्फ लगभग 3 दशकों बाद उन्हें पेशेवर तौर पर एक साथ लाया, बल्कि उनके निजी रिश्ते को फिर से जीवंत कर दिया। फिल्म पर काम करते समय दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल था। उन्होंने एक और प्रोजेक्ट पर चर्चा भी शुरू कर दी है।"

उन्होंने बताया कि कहानी सुनाई जा चुकी है। राजकुमार जल्द अंतिम ड्राफ्ट पर काम शुरू करेंगे।

ADVERTISEMENT