NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिव्या दत्ता अपनी सहायक भूमिकाओं से फिल्मों में डालती हैं जान, OTT पर देखिए ये फिल्में 
    अगली खबर
    दिव्या दत्ता अपनी सहायक भूमिकाओं से फिल्मों में डालती हैं जान, OTT पर देखिए ये फिल्में 
    OTT पर देखिए दिव्या दत्ता की शानदार फिल्में

    दिव्या दत्ता अपनी सहायक भूमिकाओं से फिल्मों में डालती हैं जान, OTT पर देखिए ये फिल्में 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 25, 2023
    08:30 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री दिव्या दत्ता पर्दे पर अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अपने छोटे-छोटे किरदारों से वह फिल्म में जान डाल देती हैं। 25 सितंबर को दिव्या का 46वां जन्मदिन है।

    उन्होंने 1994 की फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हिंदी फिल्मों के अलावा वह पंजाबी और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

    आइए उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिनका आप OTT पर आनंद ले सकते हैं।

    #1

    वीर जारा

    फिल्म 'वीर जारा' एक भावुक प्रेम कहानी है। फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इसमें रानी मुखर्जी का भी कैमियो है।

    प्यार में जारा बेइंतहा कठिनाइयों से गुजरती है। इन कठिनाइयों में हर कदम उसकी दोस्त शब्बो उसका साथ देती है। शब्बो के किरदार में दिव्या दत्ता का अंदाज दर्शकों के दिल को छूता है।

    2004 में आई यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #2

    दिल्ली 6 

    राकेश ओम प्रकाश मेहरा की इस फिल्म में दिव्या ने समाज में पिछड़ी जाति की एक महिला, जलेबी का किरदार निभाया था। जलेबी कूड़ा बीनने का काम करती है और उसे लोग अछूत मानते हैं।

    अपनी छोटी सी भूमिका में दिव्या अपने अभिनय का जौहर दिखाती हैं और बेहतरीन संदेश देती हैं। फिल्म में सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #3

    भाग मिल्खा भाग

    यह फिल्म भी राकेश ओम प्रकाश की है। फिल्म दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक है, जिसमें फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया है।

    फिल्म में दिव्या ने मिल्खा की बहन इसरी कौर का किरदार निभाया। अपने किरदार ने दिव्या ने मिल्खा के जीवन में उनकी बहन के योगदान को दर्शाया है। फिल्म में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान एक परिवार की समस्याओं को दिखाया गया था। दिव्या इस तकलीफ को बखूबी दिखाती हैं।

    फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर है।

    #4

    मंटो 

    नंदिता दास की फिल्म 'मंटो' 2018 में आई थी। यह फिल्म मशहूर कहानीकार सआदत हसन मंटो के जीवन पर आधारित है।

    फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मंटो की भूमिका निभाई थी। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए नवाजुद्दीन ने 1 रुपये की फीस ली थी।

    फिल्म में दिव्या के किरदार कुलवंत कौर की खूब चर्चा हुई थी। इस भूमिका में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला था।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #5

    मंजुनाथ

    2014 में आई फिल्म 'मंजूनाथ' एक प्रेरक कहानी है। यह फिल्म एक पेट्रोलियम कंपनी अधिकारी मंजूनाथ पर आधारित है, जिनको तेल माफियाओं ने जलाकर मार डाला था।

    फिल्म मंजूनाथ की ईमानदारी और तेल में मिलावट के खिलाफ उनकी लड़ाई को दिखाती है।

    फिल्म को सिनेमाघरों में सफलता नहीं मिली, लेकिन समीक्षकों द्वारा खूब सराही गई।

    फिल्म में अंजली नाम की लड़की की भूमिका में दिव्या का शानदार अभिनय देखने को मिला। यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दिव्या 2017 की फिल्म 'इरादा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। इसमें उन्होंने एक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी। अपर्णा सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हरित क्रांति के दुष्प्रभावों को दिखाया गया था। इसमें अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिव्या दत्ता
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिव्या दत्ता

    जन्मदिन विशेष: इन किरदारों को दिव्या दत्ता ने अपनी अदाकारी से बनाया खास बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'फाइल नंबर 323' से सौम्या टंडन की वापसी! बनीं अनुराग कश्यप की जोड़ीदार सौम्या टंडन
    नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर को आएगी अभिषेक बनर्जी की 'नजरअंदाज' अभिषेक बनर्जी

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: सैफ अली खान की संपत्ति कितनी है? जानिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन  सैफ अली खान
    सुप्रिया और सचिन पिलगांवकर का जन्मदिन, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी मनोरंजन
    जन्मदिन विशेष: इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं गुलजार गुलज़ार
    जन्मदिन विशेष: अब इन फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे रणदीप हुड्डा रणदीप हुड्डा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025