NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहिद कपूर से अर्जुन कपूर तक, अपने माता-पिता की शादी में शामिल हुए ये स्टार किड्स
    अगली खबर
    शाहिद कपूर से अर्जुन कपूर तक, अपने माता-पिता की शादी में शामिल हुए ये स्टार किड्स
    इन स्टार किड्स ने देखी अपने माता-पिता की शादी (तस्वीर: एक्स/@shahidkapoor)

    शाहिद कपूर से अर्जुन कपूर तक, अपने माता-पिता की शादी में शामिल हुए ये स्टार किड्स

    लेखन पलक
    Apr 05, 2024
    10:49 am

    क्या है खबर?

    "हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती और प्यार भी एक ही बार होता है.." यूं तो शाहरुख खान का यह डायलॉग बहुत प्रसिद्ध है, लेकिन बॉलीवुड सितारे अक्सर प्यार-शादी को दूसरा मौका देते हैं।

    दिलचस्प बात तो यह है कि इन सितारों की दूसरी शादी के गवाह उनके बच्चे बनते हैं।

    आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही स्टार किड्स के मिलाएंगे, जो अपने माता-पिता की शादी के गवाह बने।

    #1

    अरहान खान 

    बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अपने पिता की दूसरी शादी में शरीक हुए थे।

    अरबाज ने 24 दिसंबर, 2023 को शूरा खान के साथ दूसरी शादी की थी। अरहान ने अपने पिता की शादी में गाना भी गाया था और उन्होंने शूरा के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।

    बता दें, शादी के 18 साल बाद 2017 में अरबाज और मलाइका ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था।

    #2

    सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

    अभिनेता सैफ अली खान ने साल 2012 में अभिनेत्री करीना कपूर खान संग दूसरी शादी रचाई थी। सैफ के बच्चे अभिनेत्री सारा अली खान और इब्राहिम इस शादी की खुशियों में शामिल हुए थे।

    सारा और इब्राहिम करीना के साथ बहुत अच्छा रिश्ता साझा करते हैं और अक्सर उनके घर जाते हैं।

    बता दें, सारा और इब्राहिम सैफ और अभिनेत्री अमृता सिंह के बच्चे हैं । दोनों ने साल 2004 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था।

    #3

    आइरा खान और जुनैद खान

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी दो शादी कर चुके हैं। अपनी पत्नी रीना दत्ता से साल 2002 में शादी के 16 साल बाद अलग होने के बाद आमिर ने 2005 में करिण राव से शादी रचाई थी।

    आमिर और किरण की शादी में उनके और रीना के बच्चे आइरा खान और जुनैद खान शरीक हुए थे।

    हालांकि, अब आमिर और किरण की राहें भी जुदा हो चुकी हैं। दोनों ने शादी के 15 साल बाद तलाक लिया था।

    #4

    अर्जुन कपूर

    इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे अर्जुन कपूर का नाम भी इस सूची में शामिल है। अभिनेता अपने पिता बोनी कपूर की दूसरी शादी में शरीक हुए थे।

    बोनी साल 1996 में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में उनके साथ उनकी बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुई थीं।

    बता दें, अर्जुन, बोनी और मोना शौरी कपूर के बेटे हैं।

    #5 और #6

    शाहिद कपूर और मसाबा गुप्ता 

    बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं। शादी के 5 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। बाद में, नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर से शादी की थी, जिसमें शाहिद भी शामिल हुए थे।

    फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। वह 2008 में चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा के साथ अपनी मां नीना की शादी में शामिल हुई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सारा अली खान
    अर्जुन कपूर
    शाहिद कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST

    सारा अली खान

    सारा अली खान 3 स्तर पर आंकती हैं सफलता, बोलीं- 'जरा हटके जरा बचके' उतरी खरी  बॉलीवुड समाचार
    सारा अली खान ने की अमरनाथ यात्रा, सामने आया वीडियो  वायरल वीडियो
    सारा अली खान ने ट्रोलिंग पर की बात, कहा- निजी मान्यताओं पर टिप्पणी करती हूं नजरअंदाज   बॉलीवुड समाचार
    सारा अली खान ने मुंबई में खरीदा नया ऑफिस, कीमत 9 करोड़ रुपये से अधिक बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर निर्माता होमी अदजानिया की अगली फिल्म में आ सकते हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'कुत्ते' पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, करवाए 10 बड़े बदलाव विशाल भारद्वाज
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' रिलीज से पहले विवादों में, हाईकोर्ट पहुंची ASP की बेटी बॉलीवुड समाचार
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखिए ये फिल्में और सीरीज OTT प्लेटफॉर्म

    शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' हुई ऑनलाइन लीक कृति सैनन
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिव्यू: नाम की तरह ही उलझी है शाहिद-कृति की फिल्म  कृति सैनन
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आईं जाह्नवी कपूर, फिल्म का आएगा दूसरा भाग? जाह्नवी कपूर
    शाहिद कपूर ने अभिनेताओं पर कसा तंज, बोले- मैं यहां शक्ल-सूरत दिखाने नहीं आया  कियारा आडवाणी

    बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन ने इन दमदार किरदारों से बनाई अपनी अलग पहचान, ऐसे बने बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन
    सलमान खान ने दिखाई अर्जुन कपूर को बॉलीवुड की राह, बोनी बोले- अब उनकी नहीं बनती बोनी कपूर
    'मैदान' का ट्रेलर जारी, भारतीय फुटबॉल टीम के कोच के किरदार में दमदार लगे अजय देवगन अजय देवगन
    प्रियंका चोपड़ा ने बताई 'टाइगर' की रिलीज तारीख, साझा किया फिल्म में आवाज देने का अनुभव प्रियंका चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025