NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजामौली दिखाएंगे भारतीय सिनेमा का सफरनामा, बनाएंगे फिल्म 'मेड इन इंडिया' 
    अगली खबर
    राजामौली दिखाएंगे भारतीय सिनेमा का सफरनामा, बनाएंगे फिल्म 'मेड इन इंडिया' 
    राजामौली अब बनाएंगे बायोपिक, इस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक के साथ शुरू होगा सफर

    राजामौली दिखाएंगे भारतीय सिनेमा का सफरनामा, बनाएंगे फिल्म 'मेड इन इंडिया' 

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 19, 2023
    12:06 pm

    क्या है खबर?

    एसएस राजामौली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 'बाहुबली' जैसी पैन इंडिया फिल्म से दुनियाभर में खूब नाम कमा लिया था और 'R̥RR' के बाद तो उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

    इस फिल्म के बाद से ही प्रशंसक राजामौली की अगली फिल्म को लेकर कयास लगा रहे थे। अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए राजामोली ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर साझा कर यह घोषणा की।

    घोषणा

    राजामौली ने फिल्म का ऐलान कर जताया गर्व

    राजामोली ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'जब मैंने पहली बार इसकी कहानी सुनी तो इसने मुझे भावनात्मक रूप से इतना प्रभावित कर दिया, जितना कभी किसी चीज ने नहीं किया। बायोपिक बनाना अपने आप में बहुत मुश्किल है, लेकिन भारतीय सिनेमा के जनक (दादा साहेब फाल्के) के बारे में कल्पना करना इससे भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'मैं और मेरी टीम इसके लिए तैयार हैं। पूरे गर्व के साथ पेश है मेड इन इंडिया।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए राजामौली का पोस्ट

    When I first heard the narration, it moved me emotionally like nothing else.

    Making a biopic is tough in itself, but conceiving one about the FATHER OF INDIAN CINEMA is even more challenging. Our boys are ready and up for it..:)

    With immense pride,
    Presenting MADE IN INDIA… pic.twitter.com/nsd0F7nHAJ

    — rajamouli ss (@ssrajamouli) September 19, 2023

    निर्देशन

    राजामौली नहीं होंगे फिल्म के निर्देशक

    इस बार कहानी में टि्वस्ट ये है कि राजामौली फिल्म के निर्देशन की कमान नहीं संभाल रहे हैं, बल्कि वह 'मेड इन इंडिया' से बतौर निर्माता जुड़े हैं।

    फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राजामौली ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन कक्कड़ को दी है।

    राजामौली इस फिल्म से भारतीय सिनेमा का इतिहास दर्शकों के बीच पेश करने जा रहे हैं। वह फिल्म के जरिए दर्शकों को दिखाएंगे कि भारतीय सिनेमा का जन्म और उत्थान कैसे हुआ।

    उत्साह

    उत्साहित हो उठे प्रशंसक

    राजामौली की घोषणा करने की देर थी कि प्रशंसक उन्हें नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं देने लगे। एक ने लिखा, 'वाह! भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के पर बायोपिक।'

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस बार तो पक्का फिल्म को ऑस्कर मिलेगा।'

    कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसका नाम 'मेड इन भारत' रखने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ चाहते हैं राजामौली इसमें प्रभास को साइन करें।

    कुछ ने राजामौली से उनकी फिल्म 'महाभारत' का अपडेट भी मांगा।

    योजना

    राजामौली ने 'महाभारत' पर कही थी ये बात

    'RRR' को मिली अपार सफलता के बाद राजामौली ने कहा था कि वह भारतीय महाकाव्य 'महाभारत' पर फिल्म बनाना चाहते हैं। वह लंबे समय से इस पर फिल्म बनाने का सपना देख रहे हैं।

    राजामौली ने यह भी कहा था कि वह अब अपने इस सपने को बहुत जल्द पूरा भी करने वाले हैं।

    उन्होंने कहा था कि महाभारत के साथ न्याय करने के लिए वह इसे 10 भागों में बनाना चाहेंगे, क्योंकि इससे दर्शकों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड, क्रिटिक्स चॉइस मूवी अवॉर्ड, 2 सैटर्न पुरस्कार और 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एसएस राजामौली
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अपने ईमेल का इनबॉक्स फिल्टर लगाकर कैसे करें खाली?  जीमेल
    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा

    एसएस राजामौली

    'नाटू नाटू' पर ऑस्कर में होगी लाइव परफॉर्मेंस, राम चरण और एनटीआर के डांस की मांग  राम चरण
    अमेरिका में दोबारा रिलीज हुई 'RRR' फिर हाउसफुल, दिखी दर्शकों की लंबी कतार RRR फिल्म
    RRR के 'नाटू नाटू' का BTS मेंबर पर चढ़ा खुमार, लाइव सेशन में गुनगुनाते आए नजर जूनियर एनटीआर
    ऑस्कर 2023: 'RRR' अभिनेता जूनियर एनटीआर अमेरिका के लिए हुए रवाना, देखिए वीडियो RRR फिल्म

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    कमल हासन की 'इंडियन 2' में होगा बदलाव, क्या अब 2 भाग में नहीं आएगी फिल्म? कमल हासन
    दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा' ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध  दुलकर सलमान
    बॉक्स ऑफिस: दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  दुलकर सलमान
    फिल्म 'वृषभ' से सामने आया मोहनलाल की लुक, शनाया कपूर भी दिखेंगी मोहनलाल

    बॉलीवुड समाचार

    सुजॉय घोष के साथ क्यों काम करना चाहती थीं करीना? करीना कपूर
    मृणाल ठाकुर के साथ बनी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, संजय लीला भंसाली लगाएंगे दांव संजय लीला भंसाली
    अनुपम खेर को अब नहीं भा रहीं कॉमेडी फिल्में, बोले- कुछ मजेदार ही नहीं मिल रहा अनुपम खेर
    हुमा कुरैशी अभिनय के बाद अब लेखन में आजमा रहीं हाथ, लिखेंगी सुपरहीरो जेबा की गाथा हुमा कुरैशी

    आगामी फिल्में

    रजनीकांत की 'थलाइवर 170' का हिस्सा बने राणा दग्गुबाती, इन सितारों के साथ करेंगे अभिनय  राणा दग्गुबाती
    'फुकरे 3' का ट्रेलर जारी, फिर दर्शकों को लोटपोट करने को तैयार फुकरे गैंग ऋचा चड्ढा
    यामी गौतम ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान  यामी गौतम
    अभिनेता लक्ष्य लालवानी के हाथ लगी धर्मा प्रोडक्शंस की दूसरी फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025