NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऐश्वर्या राय की मैनेजर के लहंगे में लगी आग, शाहरुख खान ने बचाया
    अगली खबर
    ऐश्वर्या राय की मैनेजर के लहंगे में लगी आग, शाहरुख खान ने बचाया

    ऐश्वर्या राय की मैनेजर के लहंगे में लगी आग, शाहरुख खान ने बचाया

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Oct 30, 2019
    01:18 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान को पसंद करने के एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। हाल ही में उन्होंने एक और कारण दे दिया है।

    दरअसल, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार द्वारा हाल ही में आयोजित दिवाली पार्टी में शाहरुख एक शूरवीर बन गए।

    हुआ ये कि उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर को आज से बचाया और इस प्रक्रिया में उन्हें मामूली चोटें भी आईं।

    इस समय मैनेजर अर्चना सदानंद नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।

    आइए जानें।

    घटना

    अर्चना के लहंगे में आग लगते ही शाहरुख ने दिखाई तेज़ी

    जलसा में होने वाली पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भाग लिया। पार्टी आधी रात तक जारी रही।

    लगभग तीन बजे जब अर्चना अपनी बेटी के साथ आँगन में थीं, तभी दीये से उनके लहंगे में आग लग गई।

    तब तक ज़्यादातर मेहमान वहाँ से जा चुके थे। जो बचे हुए थे, उनमें से भी ज़्यादातर सोच में पड़ गए कि क्या किया जाए।

    तभी अचानक शाहरुख बिना सोचे-समझे तेज़ी दिखाते हुए अर्चना के बचाव के लिए कूद पड़े।

    जानकारी

    अर्चना को बचाते समय शाहरुख को भी आईं चोटें

    एक जानकार ने मिड-डे को बताया, "शाहरुख के पास प्रजेंस ऑफ माइंड था और उन्होंने अर्चना के पास पहुँचकर आग बुझाई। जैकेट से आग बुझाते समय उन्हें भी मामूली रूप से चोटें आईं। उस समय वह केवल आग बुझाने के बारे में सोच रहे थे।"

    इलाज

    नानावटी अस्पताल में भर्ती अर्चना हो रही हैं ठीक

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्चना को चोटें लगी हैं और उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    हादसे में उनका दाहिना पैर और हाथ जल गया था। प्लास्टिक सौंदर्य और पुनर्निर्माण सर्जन डॉ. देवयानी बी वेंकट उनका इलाज कर रही हैं।

    इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वह ठीक हो रही हैं और चलने भी लगी हैं। उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए एक अलग ICU में रखा गया है।

    बयान

    यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी- पुलिस

    प्रोटोकॉल के बाद मुंबई पुलिस ने भी अर्चना से बात की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) मनोज कुमार शर्मा ने कहा, "हमें नानावटी अस्पताल ने सूचित किया था। स्थानीय पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।"

    ट्वीट

    शाहरुख की हरकत ने फराह खान को प्रभावित किया

    इस घटना के बाद शाहरुख की दोस्त और निर्देशक-कोरियोग्राफ़र फराह खान ने उनकी प्रशंसा की।

    उन्होंने ट्वीट किया, '@iamsrk mohabbatman to the rescue! अर्चना के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना!'

    बता दें कि शाहरुख को आख़िरी बार आनंद एल राय की 'जीरो' में देखा गया था।

    हाल ही में डेविड लेटरमैन के साथ इंटरव्यू के बाद से वो चर्चा में हैं, जिसने दुनियाभर के लोगों को प्रभावित किया। शो का एक हिस्सा भारत में शूट किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    दिवाली
    ऐश्वर्या राय

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    यूरोप में गर्लफ्रेंड रिया संग छुट्टियां मना रहे सुशांत! साथ में तस्वीर हुई वायरल इटली
    बेटे आर्यमान और धरम के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले बॉबी देओल, कहा- मुझे होगी खुशी अक्षय कुमार
    क्या शाहरुख खान नहीं, यह हॉलीवुड एक्टर था 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए पहली पसंद? करण जौहर
    अक्षय ने चंकी को बताया अपनी फ्लॉप फिल्मों का कारण, एक्टर ने दिया यह मजेदार जवाब ट्विटर

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान के पास अभी कोई भी फिल्म नहीं, अभिनेता ने खुद बताई वजह बॉलीवुड समाचार
    दोस्तों संग पार्टी करने पर शाहरुख की बेटी सुहाना ट्रोल, यूजर्स ने सिखाया, 'इस्लाम का पाठ' बॉलीवुड समाचार
    इस दीवाली बड़े पर्दे पर दिखेंगे शाहरुख, फिल्म में हीरो नहीं विलेन का होगा रोल! बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स पर आ रही है शाहरुख के प्रोड्क्शन की वेब सीरीज़, अहम रोल में इमरान हाशमी मनोरंजन

    दिवाली

    नए साल में कम हुई छुट्टियाँ, देखिए इस साल की छुट्टियों की पूरी सूची स्वतंत्रता दिवस
    मुगल संग्रहालय के निर्माण कार्य को पूरा कराएगी योगी सरकार, आवंटित किए 20 करोड़ रुपये योगी आदित्यनाथ
    धनतेरस विशेष: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये छह वस्तुएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़ धनतेरस
    इस धनतेरस चाँदी ख़रीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान व्यवसाय

    ऐश्वर्या राय

    अगर ऐसा हुआ तो सलमान-ऐश्वर्या की बनेगी जोड़ी, भंसाली की फिल्म में दिखेंगे साथ बॉलीवुड समाचार
    क्या सच में प्रेगनेंट हैं ऐश्वर्या राय बच्चन? जानें पूरी सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    अनिल कपूर समझ लोग लेने लगे थे इस शख्स का ऑटोग्राफ, देखें 'झक्कास' का डुप्लीकेट बॉलीवुड समाचार
    सलमान से झगड़े को भूले नहीं हैं विवेक, अभी भी माफी की उम्मीद बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025